दुर्ग

दो बीमार बेसहारा बुजुर्गोंं को उपचार के बाद वृद्धाश्रम में भर्ती कराया
22-Mar-2021 4:21 PM
दो बीमार बेसहारा बुजुर्गोंं को उपचार के बाद वृद्धाश्रम में भर्ती कराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 मार्च।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दो बीमार बेसहारा एवं लावारिस वृद्धजनों को उपचार के बाद वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया।
 राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा-निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों में निवास करने वाले वृद्धजनों के सम्मान में करुणा के नाम से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाई जा रही है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल शर्मा ने बताया कि 2 वृद्धजन पुलगांव चौक के समीप बीमार अवस्था में लावारिस देखे गए, जिन्हें 108 की मदद से डिस्टिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार पूर्ण होने के उपरांत यह ज्ञात हुआ कि वृद्धजनों का इस दुनिया में कोई नहीं है, तत्पश्चात उनका कोरोना टेस्ट कराकर उन्हें पुलगांव स्थित वृद्ध आश्रम में भर्ती कराया गया। एक वृद्धजन की उम्र 65 साल थी, दूसरे की उम्र 67 साल। दोनों वृद्धजनों को उनकी मर्जी से वृद्ध आश्रम में भर्ती कराया गया।

 दोनों कई साल से भीख मांग कर गुजारा करते थे। राम देव गुप्ता एवं कांस्टेबल कृपाराम ठाकुर के सहयोग से उक्त बुजुर्गोंं को उपचार करा कर दवाई दिलवा कर वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news