बालोद
नपाध्यक्ष ने पेयजल समस्या की ली जानकारी
24-Mar-2021 4:55 PM
दल्लीराजहरा, 24 मार्च। नगर के वार्ड क्रमांक 25 के वार्डवासियोंं द्वारा पेयजल के संबंध में मिल रही लगातार शिकायत पर समस्या से अवगत होने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने वार्ड पार्षद राजेश कांबले के साथ वार्ड क्षेत्र का दौरा किया। जहां वार्डवासियोंं ने नगरपालिका अध्यक्ष को पेयजल के लिए हो रही समस्या पर ध्यानाकर्षण कराते हुए समस्या के अतिशीघ्र समाधान का आग्रह किया। वहीं अध्यक्ष ने जल्द ही पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।