दन्तेवाड़ा
आज से बचेली-किंरदुल में 14 दिन का लॉकडाउन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली/ किरंदुल, 13 अप्रैल। लॉकडाउन से पहले बचेली नगर में मंगलवार को बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। इस दौरान आपाधापी में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना भूलकर राशन व सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान समेटने में जुटे रहे।
पूरे दिन नियमों की धज्ज्यिॉ उड़ती रही। ना कोई रोकने वाला नजर और ना ही टोकने वाला। लोग अपनी मनमर्जी के हिसाब से आते-जाते रहे। खरीददारी करने वालों ने मास्क तो लगाया था, लेकिन किसी तरह का सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नही रखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने कोराना गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए बाजार में नजर आए। अब ऐसे में कोरोना विस्फोट होने की आशंका बढ़ गई है।
बचेली-किरंदुल में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा था। इसी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने 12 अप्रैल को आदेश जारी करते हुए दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले की नगर पालिका बचेली एवं किंरदुल के संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे से 28 अप्रैल की रात्रि 12 बजे तक लगाया गया है। इस दौरान सभी नगर के सभी शासकीय, अर्धशासकीय, अशासकीय कार्यालय को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाता है। सार्वजनिक परिवहन सेवाएॅ, निजी बसे, टैक्सी, ऑटो रिक्शा बंद रहेगे। केवल इमरजेंसी मेडिकल सेवा वाले व्यक्तियो को वाहन द्वारा आवागमन की अनुमति रहेगी। नगर की सभी दुकाने, व्यवसाियक प्रतिष्ठान, गोदाम, साप्ताहिक हाट बाजार की गतिविधियॉ बंद रहेगी। इस लॉकडाउन की अवधि में होम डिलीवरी के माध्यम से किराने के सामान के विक्रय की अनुमति होगी। सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटक स्थल आम जनता के लिए पूर्णत बंद रहेगे।
ठेले वाले एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा-जाकर फल, सब्जी विक्रय करने वाले व्यक्तियों को विक्रय करने की अनुमति सुबह 6 से 10 बजे तक होगी। घर पर जाकर दूध बांटने दूध विक्रेता एवं न्यूज पेपर हॉकर को सुबह 7 से 10 बजे एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक प्रतिबंध से छूट रहेगी। पेटेल, डीजल पंप एवं एलपीजी गैस के परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियो की अनुमति सुबह 6 से दोपहर 3 बजे तक होगी।