राजनांदगांव

5 मई तक नांदगांव में लॉकडाउन
24-Apr-2021 3:04 PM
5 मई तक नांदगांव में लॉकडाउन

   तीसरे चरण में यथावत रहेंगी पाबंदियां   
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अप्रैल।
कोरोना के रफ्तार को कम करने के लिए पखवाड़ेभर से लॉक राजनांदगांव शहर को प्रशासन से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। प्रशासन ने दो दौर के बाद तीसरे चरण के लिए समूचे जिले को 5 मई तक लॉक करने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीसरे दौर के लिए लॉकडाउन करने का निर्णय कलेक्टर टीके वर्मा ने अपने मातहत अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करने के बाद लिया है। पहले चरण में 10 से 19 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 20 से 26 अप्रैल के लिए लॉकडाउन लगाया गया। दो दिन बाद दूसरे चरण के लॉकडाउन की मियाद पूरी हो जाएगी। 

कलेक्टर ने 27 अप्रैल से 5 मई तक जिले में लॉकडाउन करने का फैसला किया है। कलेक्टर टीके वर्मा ने छत्तीसगढ़ से चर्चा में कहा कि हालात सामान्य होने तक लॉकडाउन की तारीख को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमण चेन तोडऩे के लिए लॉकडाउन एक सशस्त्र विकल्प है। 

बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम तक 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर आदेश जारी हो सकता है। दोनों दौर के लॉकडाउन में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद में आंशिक गिरावट आई है। खासतौर पर दूसरे चरण के लॉकडाउन में संक्रमित मरीजों की संख्या हजार से कम रही है। जबकि पहले चरण के लॉकडाउन से पहले संक्रमण तेजी से फैला था, जिससे हर दिन डेढ़ हजार लोग संक्रमित हो रहे थे। इस बीच तीसरे चरण के लॉकडाउन में भी व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। बताया जा रहा है कि अति आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा जाएगा। लोगों को ठेले के जरिये  सब्जियां उपलब्ध होंगी। वहीं दूध और अन्य खाद्य वस्तुओं की खरीदी-बिक्री पर छूट रहेगी। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news