बालोद

भाजपा का धरना-प्रदर्शन
22-May-2021 6:50 PM
भाजपा का धरना-प्रदर्शन

बालोद, 22 मई। टूलकिट के ज़रिये कांग्रेस द्वारा देश को बदनाम करने की  साजिश एवं पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में कल भारतीय जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया।

प्रांतीय आह्वान पर भाजपा के कार्यकर्ता अपने घरों के समक्ष दोपहर 12 से 2 बजे तक विरोध में धरने पर बैठे। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुसुम शर्मा भी अपने निवास के बाहर धरने पर बैठी। कुसुम ने कहा कि कांग्रेस की देश विरोधी हरकतें बार बार उजागर हुई हैं। 

वर्तमान मामला कोरोना संकटकाल में महामारी से जूझ रहे देश को समूचे विश्व में बदनाम करने व भारत की छवि बिगाडऩे के कांग्रेस द्वारा किये जा रहे षडय़ंत्र का है। जिसका पुरजोर विरोध करने पर कांग्रेस की सरकार प्रदेश के भाजपा नेताओं पर कानूनी कार्रवाई करने का कुचक्र रच रही है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह व वरिष्ठ नेताओं के विरूद्ध भूपेश सरकार एफआईआर करा रही है। टूलकिट के ज़रिये भारत को बदनाम करने का कांग्रेस का कृत्य देशविरोधी है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news