राजनांदगांव

मांगों को ले निकाय कर्मचारी संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
27-Jun-2021 6:09 PM
 मांगों को ले निकाय कर्मचारी  संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 27 जून। राजनांदगांव नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत के प्रथम प्रवास के दौरान सौजन्य मुलाकात कर 12 सूत्रीय मांगों के संंबंध में उचित हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में संघ के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष बबीता कुलदीप एवं सदस्य राज्य अनुश्रवण समिति रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल शामिल थे।

ज्ञात हो कि राजनांदगांव नगरीय निकाय कर्मचारी संघ ने गत् दिनों महापौर, निगम आयुक्त व अध्यक्ष को कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था। राजनांदगांव नगरीय निकाय कर्मचारी संघ ने अपनी मांग में निगम कर्मचारियों को प्रत्येक माह 7 तारीख के पूर्व वेतन भुगतान, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति, पदोन्नति, भविष्य निधि राशि, ठेकेदारी प्रथम नियमितीकरण इत्यादि से संबंधित मांग शामिल थीं। उक्त सभी मांगों के पूरा नहीं होने पर कर्मचारियों में निगम प्रशासन के विरूद्ध आक्रोश व्याप्त है।

संघ के उपाध्यक्ष बबीता कुलदीप ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन विगत कई वर्षों से श्रम कानूनों के तहत वेतन भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों से उनके मूल कार्य को छोडक़र जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के घरों का निजी कार्य कराया जा रहा है और मूल कार्य पूर्ण नहीं करने का आरोप लगाया जाता है, जो दोहरी नीति का परिचायक है। श्रम कानूनों के अंतर्गत उपस्थिति के लिए दी गई प्रारूप के विपरीत जाकर कर्मचारियों को निष्ठा एप्लीकेशन में सेल्फ ी के माध्यम से हाजिरी लगाने के लिए बाध्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भविष्य निधि अंशदान की राशि निगम प्रशासन द्वारा वेतन से कटौती की जा रही है, परन्तु काटी गई राशि कर्मचारियों के खाते में जमा हो रही है या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। इसी प्रकार अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित अनेक मामले कई वर्षों से लंबित है। जिसका निराकरण नहीं किया गया है। मृतक परिवार के आश्रित भटक रहे हैं। उक्त जानकारी नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के सचिव सुधीर पांडिया ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news