राजनांदगांव

बाढ़ नियंत्रण के लिए आयुक्त ने की टीम गठित
27-Jun-2021 6:32 PM
बाढ़ नियंत्रण के लिए आयुक्त ने की टीम गठित

24 घंटे अमले की तैनाती 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 जून।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने शहर में अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपा है। आयुक्त ने उक्त नियंत्रण कार्य के लिए तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगायी है और निगम का अमला अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए 24 घंटे रोकथाम के उपाय, पानी भराव को रोकने सहित प्रभावितों के आवास की व्यवस्था का कार्य करेगा। उन्होंने वर्षा जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी निर्देश दिए हैं।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके को नोडल अधिकारी एवं प्र. कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव व सहायक अभियंता अतुल चोपड़ा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। सहायक अभियंता संदीप तिवारी को वार्ड नं. 1 से 17, सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल को वार्ड नं. 18 से 36 एवं सहायक अभियंता संजय ठाकुर को वार्ड नं. 37 से 51 के लिए तथा प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव को प्रभारी बनाया गया है। इनके सहयोगी का दायित्व उप अभियंता सहित अन्य कर्मचारियों को सौंपा गया है, जो तीनों शिफ्ट में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक, शाम 4 से रात्रि 12 बजे तक व रात्रि 12 से सुबह 8 बजे तक कार्य करेंगे।

आयुक्त चतुर्वेदी ने बताया कि वर्षा ऋतु में पानी भरने वाले स्थानों की सूची बनाने तथा रोकथाम के उपाय एवं सुझाव के लिए प्र.कार्यपालन अभियंता श्री यादव, सहायक अभियंता श्री तिवारी, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री यादव को जवाबदारी दी गयी है। वहीं लेबर व्यवस्था व रेत की बोरियों की व्यवस्था का दायित्व उप अभियंता हरीशंकर वर्मा व युगराज कोमरे, स.रा.नि. संतोष शर्मा व मोहारा फिल्टर प्लांट के लक्ष्मीकांत देवांगन को सौंपा गया है। इसी प्रकार रैनकोट, गैती, फावड़ा तगाड़ी आदि की व्यवस्था के लिए सहायक एवं विद्युत व्यवस्था के लिए अभियंता अतुल चोपडा को निर्देश दिए गए हैं। आकस्मिक वाहन व्यवस्था हेतु मोटर विभाग के सुरेन्द्र साव व स्कूल में ठहरने की व्यवस्था के लिए राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षकों की ड्यूटी लगयी गयी है। आयुक्त चतुर्वेदी ने बताया कि मोटर प्रतिपालन विभाग को बाढ़ नियंत्रण हेतु कंट्रोल रूम बनाया गया है और इसमें फोन नं. 401101 में शहर में अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिये भी सूचना दी जा सकेगी। कंट्रोल रूम का प्रभारी किशन गावरे लाईनमेन को बनाया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news