राजनांदगांव

मत्स्य पालन की गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत - कलेक्टर
03-Jul-2021 5:58 PM
मत्स्य पालन की गतिविधियों को बढ़ावा  देने की जरूरत - कलेक्टर

राजनांदगांव, 03 जुलाई। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ के ग्राम हीरावाही के तालाब में मत्स्य पालन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जिले में मत्स्य पालन की गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से संबंधित अन्य गतिविधियों में मत्स्य पालन आजीविका के लिए मदद मिलेगी। गांव के तालाब एवं डबरी में मत्स्य पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। 

उन्होंने वहां उपस्थित मत्स्य पालक भुनेश्वर ढीमर एवं अन्य मत्स्य पालकों से बात की। मत्स्य पालकों ने बताया कि मत्स्य पालन से फायदा हो रहा है और आमदनी बढ़ी है। वर्षभर में लगभग 45 क्ंिवटल मछली का उत्पादन हो जाता है। एक दिन में लगभग 450 किलो मछली उत्पादन होता है। गांव के मत्स्य पालक प्रकाश ढीमर ने बताया कि शासन की ओर से सुविधाएं मिल रही है। जाल, आईसबाक्स, मत्स्य बीज के साथ ही वाहन भी मिला है। जिससे मत्स्य पालन कार्य में बहुत सहयोग मिल रहा है। यहां जय मां शीतला मछुआ सहकारी समिति धरमपुरा खैरागढ़ द्वारा पंजीकृत समिति द्वारा कार्य किया जा रहा है। व्यापक पैमाने पर जाल बिछाकर मछली निकालने का कार्य किया जा रहा है।  इस अवसर पर एसडीएम लवकेश धु्रव, जनपद सीईओ रोशनी भगत, तहसीलदार प्रीतम साहू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news