राजनांदगांव

रोका-छेका अभियान में शामिल हुए जनप्रतिनिधि-अधिकारी
03-Jul-2021 7:19 PM
रोका-छेका अभियान में शामिल हुए जनप्रतिनिधि-अधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जुलाई। 
शासन द्वारा रोका छेका अभियान प्रारंभ किया गया है। रोका-छेका छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति का अभिन्न अंग है। जिसके माध्यम से ग्रामीणजन फसलों की सुरक्षा करते रहे हंै। रोका छेका कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मंडावी ने नवागांव आदर्श ग्राम गौठान की महिलाओं द्वारा 20 हजार की मछली बिक्री से हुई आमदनी का जिक्र करते महिलाओं को ऐसी गतिविधि अपनाने एवं आर्थिक रूप से मजबूत करने प्रेरित किया। उन्होंने नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना प्रदेश में लागू करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।

इस अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला राहुल रजक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर डीडी मंडले ने आदर्श ग्राम गौठान नवागांव, उरझे तथा ग्राम गौठान मरकेली पहुंचकर रोका-छेका के संबंध में गौठान समिति के सदस्यों एवं महिला स्वसहायता समूह से चर्चा की।  एसडीएम मोहला राहुल रजक ने आदर्श गौठानों में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी आरके पिस्दा द्वारा राजीव गांधी न्याय योजना के तहत धान के स्थान पर अन्य फसल लेने व मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत वृक्ष लगाने पर 10 हजार रुपए प्रति एकड़ लाभ लेने किसानों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण व उपचार किया गया।

कार्यक्रम में गौठान समिति सभापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर डीडी मंडले, विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक रामकुमार विश्वकर्मा, चंदनसिंह राजपूत क्षेत्रीय समन्वयक, वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी आरके पिस्दा, कृषि विस्तार अधिकारी गोविन्द्र धुर्वे, कृषि विकास अधिकारी रंजु मंडावी एवं श्री चंदेल, आरएईओ कार्यक्रम अधिकारी स्नेहा गजभिये, गौठान समिति अध्यक्ष एवं महिला स्वसहायता समूहों के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news