राजनांदगांव

मोखला में रोका छेका कार्यक्रम आयोजित
03-Jul-2021 10:09 PM
मोखला में रोका छेका कार्यक्रम आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जुलाई।
फसलों की सुरक्षा तथा पशु चराई पर रोक लगाने ग्राम मोखला में गुरुवार को रोका छेका कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू , जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर शामिल हुए।  इस अवसर पर जिपं सीईओ श्री चंद्राकर ने गौठान का निरीक्षण करते आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए सब्जी बाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां वर्मी कम्पोस्ट, तार फेंसिंग, बीज उत्पादन, फूलों की खेती के कार्य को देखकर समूह की महिलाओं की प्रशंसा की तथा गौठान में और अधिक कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया।

जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्राकर ने ग्राम कुम्हालोरी गौठान का भ्रमण किया एवं समूह के सदस्यों को सब्जी बाड़ी का कार्य किए जाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने गौठान में तार फेंसिंग लगाने के लिए तत्काल सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसके ओझा ने गौठान, गोधन न्याय योजना एवं महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news