राजनांदगांव

भाजपा ही कृषि क्षेत्र में सुधार व उपलब्धियों की पक्षधर-प्रेम प्रकाश
04-Jul-2021 5:13 PM
भाजपा ही कृषि क्षेत्र में सुधार व उपलब्धियों की पक्षधर-प्रेम प्रकाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 जुलाई।
भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर  प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। जिसके तहत राज्य व जिले के कार्यकर्ताओं का वर्चुअल माध्यम से ई-चिंतन प्रशिक्षण शिविर प्रत्येक शनिवार से संचालित हो रहा है। जिसके तहत जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को राज्य स्तर के वरिष्ठ मार्गदर्शक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 

मीडिया सेल के अनुसार इसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार को कृषि में सुधार व उपलब्धिां विषय पर भाजपा का ई-चिंतन प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे थे।

कार्यक्रम का संचालन करते जिला महामंत्री सचिन बघेल ने विक्रांत सिंह को परिचय के लिए आमंत्रित किया। तत्पश्चात एकता अग्रहरि द्वारा एकल गीत का गान संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री श्री पांडे ने कृषि में भारत की संस्कृति पर जिक्र करते कहा कि जमीन से माता सीता के प्रकट होने से लेकर वैज्ञानिकों द्वारा एग्रीकल्चर जिसका अर्थ संस्कृति के लिए हम सहमत हैं, पर अपने विचार रखा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कृषि की विशेष महत्ता है। विगत 70 वर्षों में कृषि के क्षेत्र में कांग्रेस ने कोई ठोस सुधार कार्य नहीं किया। जिसके कारण आज किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि एक समय में अमेरिका का लाल गेहूं कर्ज के रूप में मिलने पर मजबूरी में भारतीय उसे खाते थे।

श्री पांडे ने कहा कि खाद की कमी कृत्रिम रूप से विपक्षी दलों द्वारा बनाई गई है, यूरिया जो कि पहले सिर्फ  कोऑपरेटिव सोसाइटी में बिकता था, उसे प्राइवेट में दे दिया गया। जिसके कारण कालाबाजारी बढऩे लगी। वर्चुअल बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,  पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। अंत में प्रशिक्षण सत्र में आभार प्रदर्शन जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने किया। बैठक में आईटी सेल के संयोजक गिन्नी चावला एवं सूर्यकांत शर्मा ने विशेष तैयारियां की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news