राजनांदगांव

सिद्दीक अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री
05-Jul-2021 1:15 PM
सिद्दीक अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जुलाई।
भाजपा जिला स्तरीय मोर्चा में सिलसिलेवार नियुक्ति कर पार्टी कार्यकर्ताओं को सांगठनिक रूप से दायित्व सौंप रही है। इसी कड़ी में डोंगरगांव के जमीनी स्तर के नेता माने जाने वाले सिद्दीक बडग़ुजर को जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का महामंत्री मनोनीत किया गया है। 

डोंगरगांव नगर पंचायत के पार्षद सिद्दीक बडग़ुजर लंबे समय से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता माने जाते हैं। उनकी डोंगरगांव की सियासत में बड़े अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में गिनती होती है। निर्विवाद और गुटीय राजनीति से परे सिद्दीक अब बतौर महामंत्री अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा के पक्ष में संगठित करने के लिए जहां कदम उठाएंगे। वहीं उनकी नियुक्ति से यह साफ हो गया कि भाजपा अब अल्पसंख्यक वर्ग को राजनीति में बड़े ओहदे में काबिलियत को परखते काम करने का मौका दे रही है। भाजपा के प्रति हाल ही के महीनों में अल्पसंख्यक वर्ग की गहरी निष्ठा बढ़ी है। माना जा रहा है कि इस नियुक्ति से डोंगरगांव की राजनीति में सकारात्मक माहौल बनेगा। जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के निर्देश पर उनकी यह नियुक्ति हुई है। बहरहाल सिद्दीक बडगुजर को महामंत्री पद देकर  भाजपा की अल्पसंख्यक वर्ग में साख बढ़ेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news