राजनांदगांव

थाली बजाकर कांग्रेस का बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम के विरोध में धरना
06-Jul-2021 1:45 PM
थाली बजाकर कांग्रेस का बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम के विरोध में धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 जुलाई।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस निरंतर प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को भी कांग्रेस ने रोज बढ़ रही कीमत के विरोध में पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन किया। शहर में पेट्रोल पंपों के सामने इससे पहले भी कांग्रेस ने विरोध स्वरूप प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के नकारात्मक रवैये को लेकर आवाज उठाई थी। 

बताया जा रहा है कि देशभर के कई शहरों में 100 रुपए कीमत पार होने के बाद से कांग्रेस और जनता में केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ी है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सिलसिलेवार प्रदर्शन कर रही है। इधर पेट्रोल पंपों में प्रदर्शन के बाद फ्लाई ओवर के नीचे धरना देते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हाथों की तख्तियों में तरक्की के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम को 100 रुपए तक ले जाने पर कांग्रेस ने तीखी आलोचना की। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महंगाई कम करने के वादों को भी याद दिलाते कांग्रेसियों ने तंज कसा। कांग्रेसियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे का सीधा असर आम आदमी के जीवन पर पड़ रहा है। खाद्य तेल से लेकर जीवनयापन से जुड़ी वस्तुएं लगातार बढ़ रही है। पेट्रो उत्पादों के दाम कम नहीं होने से कई तरह के कारोबार प्रभावित हुए हैं। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस समूचे राज्य में धरना और प्रदर्शन कर रही है। स्थानीय ईमाम चौक में धरने में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते थाली बजाई, ताकि केंद्र सरकार के कानों में आवाज पहुंचे। बताया जा रहा है कि कांग्रेसियों के अंादोलन को जनता से भी समर्थन मिल रहा है। महंगाई के कारण आज खाद्य वस्तुएं और दूसरी जरूरी सामान के दाम भी आसमान छू रहे हैं। 

धरना में महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, आफताब आलम, सूर्यकांत जैन, रमेश डाकलिया, प्रवीण मेश्राम, वीरू चौहान, प्रभात गुप्ता, अमित चंद्रवंशी, फिरोज अंसारी, हेमंत ओस्तवाल, शारदा तिवारी, अशोक फडऩवीस, अब्बास  खान समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news