राजनांदगांव

वैक्सीन के लिए महिलाएं आएं आगे- फुलबासन
06-Jul-2021 5:14 PM
वैक्सीन के लिए महिलाएं आएं आगे- फुलबासन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 6 जुलाई।
मां बम्लेश्वरी जनहितकारी समिति के बैनर तले पद्मश्री फूलबासन यादव के नेतृत्व में महिला समूह की महिलाएं इन दिनों कोरोना वैक्सीन लगाने अभियान चला रही हंै। अभियान को गति देने ग्राम फाफामार में महिला समूह की महिलाओं की बैठक रखी गई, जहां आसपास क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुईं। 

बैठक में फूलबासन यादव ने कहा कि हमें कोरोना से जंग जीतना है, तो वैैक्सीन लगाना जरूरी है। इसके लिए महिला समूह की महिलाएं अपने सदस्यों, परिवारों, रिश्तेदारों, जान पहचान को प्रेरित करें, तभी हमारा जिला शत-प्रतिशत वैक्सीन जिला बनेगा, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पंचायत से समन्वयक बनाकर कार्य करना होगा, तभी वैक्सीन अभियान को सफल बना सकते हैं। तीसरी लहर के लिए जरूरी है, जल्द से जल्द टीका लगवाएं। हमें यह भी देखना होगा जो पहला डोज लगा चुके हैं, वे दूसरा डोज भी लगावें, क्योंकि दूसरा डोज लगाने काफी लोग नहीं लगा पा रहे हैं, उसके लिए महिला समूह को घर-घर जाकर समझाइस देना होगा। हमें अफवाह से लोगों को मुक्ति दिलाना एक बड़ी चुनौती है, उसके लिए वे समूह बैठक एवं सार्वजनिक स्थानों में लोगों को बताना होगा वैक्सीन से कोई नुक सान नहीं है।

फूलबासन यादव ने कहा कि वैक्सीन लगाने के उपरांत हमें आराम एवं खानपान में भी ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कार्य करने से सफलता आसानी से मिलती है। इसके लिए जिला प्रशासन भी गंभीर है, हमें भी गंभीर होने की आवश्यकता है। हमें वैक्सीन लगाने के उपर ज्यादा काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित समूह की महिलाओं का अभार व्यक्त किया, जिन्होंने नि:स्वार्थ भाव से लगे हुए हैं।  बैठक में सचिव मधुलिका रामटेके, जिला कार्यक्रम समन्वयक शिव देवांगन, धनेश्वरी मंडावी, डालेश्वर साहू, बिरसिंग, मुकेश साहू, खम्मन साहू, विवके साहू सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिव देवांगन ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news