राजनांदगांव
![उद्योग कार्यों के लिए निगम का स्काच एवार्ड के लिए चयन उद्योग कार्यों के लिए निगम का स्काच एवार्ड के लिए चयन](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1625573735G_LOGO-001.jpg)
राजनांदगांव, 6 जुलाई। राजनांदगांव के राष्ट्रीय अजीविका मिशन अंतर्गत लोगों एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिया जाना है। इसी कड़ी में हाथकरघा उद्योग के अंतर्गत महिलाओं को प्रशिक्षण देने पर नगर निगम राजनांदगांव का स्काच एवार्ड 2021 के सेमीफाइनल में चयन हुआ है। एवार्ड के संबंध में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत राजनांदगांव की महिला समूह, महिलाओ एवं युवाओं को शासन की योजना का लाभ देने तथा आत्मनिर्भर बनाने विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इसी कड़ी में रेवाडीह में संचालित हाथकरघा उद्योग में महिला सशक्ति अंतर्गत बिना बिजली के कपड़ा उत्पादन करने पर एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम आत्मनिर्भर बनाने पर स्काच ग्रुप नई दिल्ली द्वारा स्काच एवार्ड 2021 के लिए सेमीफाइनल में चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि स्काच ग्रुप द्वारा भारत के नगरीय निकाय के आयुक्तों की वर्चुवल कान्फ्रेंस के माध्यम से शहरों में संचालित योजना के संबंध में जानकारी लिए। जिसमें राजनांदागांव का उक्त एवार्ड के लिए चयन हुआ।
महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने राष्ट्रीय अजीविका मिशन के प्रभारी सहित महिला समूहों को एवार्ड हेतु चयनित होने पर बधाई दी।