राजनांदगांव

स्टेडियम में मेन्टेनेंस कार्य प्रगति पर
07-Jul-2021 5:52 PM
स्टेडियम में मेन्टेनेंस कार्य प्रगति पर

राजनांदगांव, 7 जुलाई। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश के बाद दिग्विजय स्टेडियम में निर्माण कार्यों की गति आई है। दिग्विजय स्टेडियम समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार स्टेडियम के शेष कार्यों को समय पर शीघ्रता से पूर्ण कर लिया जाएगा। कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसी को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए थे। 

स्टेडियम के चारों ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाउंड्रीवाल बनाया जा रहा है। प्रकाश की व्यवस्था कर ली गई है। जिसके कारण निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति नजर आ रही है। उम्मीद है कि कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा। इसी तरह कलेक्टर के निर्देश के बाद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में साफ-सफाई एवं मेंटेनेन्स का कार्य प्रगति पर है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news