राजनांदगांव

एसटी शासकीय सेवक विकास संघ की बागडोर चेतन व लखन को
10-Jul-2021 6:14 PM
एसटी शासकीय सेवक विकास संघ की बागडोर चेतन व लखन को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबागढ़ चौकी, 10 जुलाई।
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस बार संघ की ब्लॉक इकाई की जिम्मेदारी चेतन भुआर्य एवं लखनलाल सोरी को दी गई है। ब्लॉक की कार्यकारिणी का निर्वाचन जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। 

निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की नसीहतें दी गई। नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम  शीघ्र कराए जाने की बात कही गई।
आदिवासी समाज को मजबूत करने की दिशा में क्रियाशील अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक नगर के वार्ड 4 स्थित गोंडवाना भवन में गत दिनों संपन्न हुई। बैठक में समाज व संघ की ब्लॉक इकाई के सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारीगण शामिल हुए। इस बैठक में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ का निर्वाचन हुआ। निर्वाचन के लिए जिला पदाधिकारी सीएल चंद्रवंशी, आनंदीराम रावटे, पीएल उईके उपस्थित थे। संघ में सबसे पहले ब्लॉक के संरक्षक का चुनाव हुआ। संरक्षक संतराम नेताम, बीएल मरकाम, बीपी कंवर, एसएल मंडावी चुने गए। संघ का ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक चेतन भुआर्य को बनाया गया। उपाध्यक्ष पटवारी लखनलाल सोरी, पंचायत निरीक्षक मिलाप कस्तुरे, कनक तारम चुने गए। सचिव शिक्षक रामसिंह ठाकुर, हरीशचंद्र पैकरा, सहसचिव पवन कुमार सोरी, अश्वनी कुमार गांवरे, वामन चंद्रवंशी, जागेश्वर उसेंडी, जितेन्द्र नेताम, कोषाध्यक्ष प्रभुराम नायक मीडिया प्रभारी तोमन आंचला, कनस कोमरे निर्वाचित हुए। 

कार्यकारिणी में समाज के सभी शासकीय सेवकों को शामिल किया गया। संघ के उपाध्यक्ष लखन सोरी ने बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी की बैठक व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news