राजनांदगांव

मोदी सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस गांव-गांव चलाएगी जनजागरण अभियान
11-Jul-2021 4:50 PM
मोदी सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस गांव-गांव चलाएगी जनजागरण अभियान

महिला कांग्रेस की ब्लॉक इकाई की जंबो कार्यकारिणी घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 11 जुलाई।
कांग्रेस की महिला विंग को मजबूत तथा गांव-गांव में महिला संगठन के विस्तार के लिए ब्लॉक महिला कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी घोषित की गई है। नई टीम में पार्टी के सक्रिय, नए व युवा चेहरों को महत्व दिया गया है। जबकि सत्ता व संगठन में समन्वय बनाने के लिए टीम में दो दर्जन महिला जनपद सदस्यों एवं सरपंचों को भी शामिल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक की पुनर्गठित कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 13 महामंत्री व 15 सचिव, 15 संयुक्त महामंत्री व 10 सहसचिव बनाए गए हैं। नई टीम में शामिल पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया जा रहा है।

महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व सरपंच कुंती कुंजाम ने प्रदेश अध्यक्ष व सांसद फूलोदेवी नेताम, जिलाध्यक्ष रामक्षत्री चंद्रवंशी के निर्देश व सहमति से क्षेत्रीयद्वय विधायक छन्नी साहू व इंद्रशाह मंडावी एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी की अनुशंसा पर ब्लॉक महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित की। 

कार्यकारिणी में अध्यक्ष कुंती कुंजाम, उपाध्यक्ष भगवती कौशिक, कुमारी जुरेशिया, चमेली कोमरे, बुधियारिन कटेंगा, पूनम सलामे, शोभा भोयर, रेहाना बेगम, जीनत कुरैशी, कुमारी निषाद, लीना देशमुख, तथा महामंत्री शेशेवरी धुर्वे, अनूर गोआर्य, स्मिता मंडावी, यमुना कोमरे, खोमेन्द्री गांवरे, सीमा परतेती, उमा पटेल, आशादेवी गायकवाड, कांती उईके, सावित्री सोनी, रविंदर कौर अरोरा, देहुति देवागंन को बनाया गया है। जबकि सचिव गिरिजा चुरेन्द्र, भारती गोटे, चिंताबाई कोरेटी, दुर्गा चंद्रवंशी, नूतन पाल, लीला मानिकपुरी, उमादेवी नेताम, रोहनबाई उर्वसा, हिरईबाई सहाडे, प्रमिला गांवरे, सुशीला मंडावी, रूचितबाई हल्बा, शिवरात्रिबाई, सुखबती उसेंडी, सविता सलामे, राजकुमारी ठाकुर, शमा परवीन, यमुना साहू, संतोषी देवांगन को बनाया गया है। 

संयुक्त महामंत्री शीला वरचो, गोमती गोआर्य, नीलकुंवर सिन्हा, दशोदा साहू, गीता सुधाकर, मालाबाई मारगाये, जगीता मंडावी, शशिकला पटेल, निर्मला गोस्वामी, धर्मिन पटेल, शत्रुपा परतेती, कांति मंडावी, प्रमिला गहने, परदेशनीन मंडावी, ललिता नेताम एवं सहसचिव पद पर कमली तारम, कुमारी मंडावी, सरस्वती ध्रुर्वे, मोतीन साहू, संतोषी नेताम, खुमीनबाई नसीने को बनाया गया है। स्थाई आमंत्रित सदस्य में विधायक छन्नी चंदू साहू, पूर्व विधायक तेजकुंवर नेताम, जिलाध्यक्ष रामक्षत्री चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष विद्या ताम्रकार, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, पार्षद साधना सिंह, उर्मिला पटेल, रामबाई नेताम को शामिल किया गया है।

डोर-टू-डोर जाएगी महिला कांग्रेसी
ढाई वर्ष के कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने ब्लॉक की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेगी। ब्लॉक अध्यक्ष कुंती कुंजाम ने बताया कि वे प्रदेश व जिला महिला कांग्रेस के निर्देश पर भूपेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने काम करेगी। 

श्रीमती कुंजाम ने बताया कि अभियान के तहत महिला कार्यकर्ता सरकार की नरूवा, गरूवा, घुरूवा बाडी, गोधन योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा महिलाओं के विकास के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाएगी। इसके अलावा गांव-गांव में महिला संगठन की मजबूती के लिए पार्टी में नए सदस्यों को जोडऩे का भी काम करेगी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news