राजनांदगांव
राजनांदगांव, 11 जुलाई। जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 14 से लगातार दूसरी बार निर्वाचित वरिष्ठ जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव ने जिला पंचायत के 15वें वित्त मद एवं जिला पंचायत विकास निधि से अपने क्षेत्र के लिए 65 लाख रुपए की विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाई है। कार्यों की स्वीकृति दिलाए जाने के लिए जिपं सदस्य श्री यादव का क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। जिसमें मदन साहू, भुवाल साहू, गौतम वर्मा, शत्रुहन निषाद, दयाराम साहू, तमेस्वर वर्मा, टीकम पटेल, भूपेन्द्र सोनवानी, चेतन वर्मा, धिराजी साहू, भगवान दास साहू, वीणाधर वर्मा, मनोज साहू, राजेन्द्र साहू, चंद्रभान सिन्हा, मोती वर्मा, होमदत्त वर्मा, विश्राम वर्मा, जयचंद ठाकुर, नरेन्द्र साहू, निर्मल सिन्हा, बिसरूदीन खान, द्वारिका सिन्हा, दीपक सिन्हा, आत्मा साहू, महेन्द्र नागपुरे, परस वर्मा, मनहरण सिन्हा, मोरध्वज वर्मा आदि प्रमुख हैं।