राजनांदगांव

महंगाई के खिलाफ 14 को कांग्रेस की साईकिल रैली
12-Jul-2021 1:54 PM
महंगाई के खिलाफ 14 को कांग्रेस की साईकिल रैली

प्रभारी सचिव चंदन यादव रैली में होंगे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 12 जुलाई। देशभर में महंगाई के खिलाफ आंदोलनरत कांग्रेस सिलसिलेवार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। 14 जुलाई को कांग्रेस शहर में साईकिल रैली के जरिए भाजपा सरकार को घेरने प्रदर्शन करेगी। 

बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस ने समूचे राज्य में महंगाई को बड़ा मुद्धा बनाया है। 14 जुलाई को शहर में प्रदेश संगठन के प्रभारी सचिव चंदन यादव की मौजूदगी में भव्य साईकिल रैली निकालने की तैयारी शुरू हो गई है।
 
शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने रैली के संबंध में सोमवार को पार्टी के प्रमुख नेताओं और पार्षदों के साथ स्थानीय कांग्रेस भवन में बैठक की। बताया जाता है कि रैली की तैयारी के संबंध में सभी से विचार सुनने के बाद संगठन ने जवाबदारी भी सौंपी है। इस संबंध में शहर अध्यक्ष छाबड़ा ने बताया कि कोरोनाकाल में उपयोगी वस्तुओं के दाम घटने के बजाए रिकार्ड ऊंचे स्तर पर जा रहे है। पेट्रोल और डीजल के साथ जरूरी सामानो के भाव बढऩे से आम आदमी कष्ट झेल रहा है। श्री छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस आम लोगों के साथ महंगाई के विरोध में जमीनी लड़ाई लड़ रही है। जनता के साथ मिलकर केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का कांग्रेस ने इरादा किया है। जनता कांग्रेस के अभियान को स्वस्र्फूत आगे बढ़ा रही है। बताया जाता है कि चंदन यादव रैली में अगुवा बनकर भाजपा सरकार के खिलाफ जनसमुदाय के बीच आवाज उठाएगें। इसी के परिपे्रक्ष्य में आज कांग्रेस नेताओं ने बैठक कर रणनीति बनाई।    

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news