राजनांदगांव

बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस की जिला स्तरीय साइकिल रैली 14 को
12-Jul-2021 5:17 PM
 बढ़ती मंहगाई के खिलाफ  कांग्रेस की जिला स्तरीय साइकिल रैली 14 को

राष्ट्रीय सचिव यादव की अगुवाई में होगा आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबागढ़ चौकी, 12 जुलाई।
पेट्रोल व डीजल के मूल्य में हो रही निरंतर वृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ  कांग्रेस 14 जुलाई को जिला स्तरीय साइकिल रैली निकालेगी। यह साइकिल रैली ग्राम कौड़ीकसा से प्रारंभ होकर ब्लॉक मुख्यालय अंबागढ़ चौकी में समाप्त होगी। रैली का नेतृत्व छग कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव करेंगे। रैली में जिले के सभी कांग्रेस विधायक शामिल होंगे। 

जिला स्तरीय साइकिल रैली को सफल बनाने आज जिला कांग्रेस के प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पंकज शर्मा व जिलाध्यक्ष पदम कोठारी ने जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक कर कार्यकम की रणनीति व रूपरेखा बनाते कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

बैठक में 14 जुलाई को प्रस्तावित जिला स्तरीय साइकिल रैली को सफल बनाने सबसे पहले कार्यकर्ताओं का सुझाव लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष पदम कोठारी, खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक तेजकुंवर नेताम, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अलालीराम यादव शामिल हुए। बैठक में मोहला-मानपुर, छुरिया, कुर्मदा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जिला कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों तथा अंबागढ़ चौकी ब्लॉक के प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने आयोजन को सफल बनाने अपने विचार व्यक्त किए। पार्टी के जिलाध्यक्ष पदम कोठारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा व रणनीति से पार्टीजनों को अवगत कराया। 

बैठक में पूर्व विधायक भोलाराम साहू व विधायक छन्नी चंदू साहू ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर एवं आपस में मिलजुलकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में चंदू साहू, पंकज बांधव, रितेश जैन, घनश्याम देवागंन, अब्दुल खान, चुम्मन साहू, विपिन यादव, बीरेन्द्र मसिया, संजय जैन, राजकुमारी सिन्हा, रामकिशन खंडेलवाल, रमेश त्रिपाठी, सलीम खान, विद्या ताम्रकार, रितेश मेश्राम, रफीक खान, अशोक वर्मा, रामगोपाल शर्मा, लच्छु साबंला, राजेन्द्र जुरेशिया, नोहरूराम कुमेटी, उदे साहू, बेनी साहू, जसवंत साहू, राजू नशीने, गोपाल पाल, रामेन्द्र गोआर्य, कुमारी जुरेशिया, राजकुमार ध्रुव, नरोत्तम देहारी, शमीमुद्दीन कुरैशी, अजय अग्रवाल, विनोद डेहरिया, पिन्टू तिवारी, चंद्रप्रकाश दखने, डेरहा मेश्राम, पूनाराम पटेल, मुन्ना परिहार, छोटेलाल, देवनारयण नेताम, उदय यादव, मनीष बंसोड़, अविनाश कोमरे, मुकेश सिन्हा, विजय यादव, शीतल भुआर्य, शंकर निषाद, गोलू खान, रजिया बेगम, प्रमोद ठलाल, अनिल महोबिया, छगन बंजारे, संदीप दुबे, योगेन्द्र मिश्रा, बंटी बोरकर, रविंदर अरोरा, जगजीत अरोरा, राजेन्द्र मंडावी, बस्तर सलामे, मनीष साहू, महेनद्र कुंभकार, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आए कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी व आभार ज्ञापन जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी ने किया।

बढ़ती महंगाई के लिए मोदी और भाजपा जिम्मेदार - पंकज
सायकल रैली की तैयारियों का जायजा व कांग्रेस जनों से विचार विमर्श करने पहुचे छग कांग्रेस के महामंत्री पंकज शर्मा ने आज प्रधानमंत्री मोदी व केनद्र की भाजपा सरकार पर गिन गिन कर हमले किए। श्री शर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के लिए केवल और केवल प्रधानमंत्री मोदी और उनकी टीम तथा भाजपा जिम्मेदार है। जिला प्रभारी श्री शर्मा ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी व वेट का टैक्स कम कर केन्द्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस के मूल्य में कमी ला सकती है और आम जनता को महंगाई से राहत दे सकती है। लेकिन एैसा नहीं हो रहा है। श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार कोविड महामारी से निपटने में पुरी तरह असफ ल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बढ़ती महंगाई को लेकर घर-घर दस्तक देगी और भाजपा के चाल व चरित्र को उजागर करेगी। 

खाद की किल्लत- भाजपा का सुनियोजित षडयंत्र
खरीफ  के सीजन में छग प्रदेश में खाद की किल्लत केन्द्र की मोदी सरकार व भाजपाईयों का सुनियोजित शडयंत्र है। कांग्रेस के जिला प्रभारी पंकज शर्मा, जिलाध्यक्ष पदम कोठारी, विधायक छन्नी चंदू साहू ने कहा कि भूपेश सरकार के राज में किसानों की खुशहाली भाजपाईयों एवं मोदी सरकार को बर्दाश्त नहीं हो रही है। इसीलिए केंद्र द्वारा छग में मांग के अनुरूप खाद की आपूिर्त नहीं की जा रही है। कांग्रेस के इन नेताओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा छग के किसानों को जानबूझकर प्रताडि़त कर रही है। भाजपाई खाद की किल्लत पैदा कर किसानों को कांग्रेस से तोडऩे की साजिश कर रहे हैं, लेकिन छग की जनता व किसानों के सामने भाजपा की कथनी और करनी तथा भाजपा के चाल व चरित्र किसी से छिपा नहीं है।

कांग्रेसी करेंगे 8 किमी साइकिल यात्रा
बढती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की जिला स्तरीय रैली में 500 कांग्रेसी आठ किमी की सायकल चलाकर केन्द्र की मोदी सरकार व भाजपा का विरोध करेगे। जिला प्रभारी पंकज शर्मा, जिलाध्यक्ष पदम कोठारी व खुज्जी विधायक ने आयोजन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जवाबदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी ने अंबागढ़ चौकी ब्लॉक के अलावा मोहला, मानपुर, छुरिया, कुर्मदा, ब्लाक के कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है तथा युवक कांग्रेस व एनएसयुआई के पदाधिकारियो को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोकने का निर्देश दिया है। रैली के बाद राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news