राजनांदगांव

शिक्षिका को अश्लील तस्वीर भेजने का आरोपी खेल अफसर बंदी
14-Jul-2021 12:15 PM
शिक्षिका को अश्लील तस्वीर भेजने का आरोपी खेल अफसर बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 जुलाई।
खेल विभाग के प्रमुख अधिकारी को एक शिक्षिका को अश्लील तस्वीर एलबम भेजने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला खेल अधिकारी किशोर मेहरा के खिलाफ एक शिक्षिका ने मोबाईल पर अश्लील तस्वीरें और एलबम भेजने की शिकायत करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। शिक्षिका ने यह भी आरोप लगाया था कि अपने पद के रसूख के बूते गलत कार्य करने के लिए अफसर लगातार दबाव बनाया हुआ था। लिहाजा बसंतपुर पुलिस ने किशोर मेहरा पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा  रहा है कि शिक्षिका ने खेल अधिकारी पर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने की भी शिकायत की थी। बसंतपुर पुलिस ने आईटी एक्ट और प्रताडऩा के आधार पर जुर्म दर्ज किया था। किशोर मेहरा के खिलाफ महिला ने आरोप में कहा था कि बीते कुछ सालों से वह काफी परेशान थी। खेल अफसर अनैतिक कार्य करने के साथ-साथ दूसरे मामलों में भी दखलंदाजी करता था। यहां यह बता दें कि खेल अफसर मेहरा अपनी कारगुजारियों के चलते विवादित रहे हैं। 

बस्तर में स्कूली खेल प्रतियोगिता के दौरान अफसर ने नशे में धुत होकर हंगामा किया था। इस दौरान भी प्रशासन ने ढ़ीला रूख अख्तियार करते हुए अफसर को छोड़ दिया था। कुछ महीनों के भीतर फिर से खेल अधिकारी ने अपना पुराना रवैय्या अपनाते एक शिक्षिका के साथ बुरा बर्ताव किया।

बताया जा रहा है कि बसंतपुर पुलिस ने गुजरी रात मेहरा को उसके निवास से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी लोमेश सोनवानी ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि आरोपी को घर से गिरफ्तार किया गया है। आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि खेल अधिकारी के कृत्य से प्रशासन की काफी किरकिरी हुई है। वहीं आईटी एक्ट की धारा 67ए के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news