राजनांदगांव

महिलाओं को आत्मनिर्भर होने का मिला संबल
15-Jul-2021 6:19 PM
महिलाओं को आत्मनिर्भर होने का मिला संबल

कलेक्टर ने नांदिया एवं बड़भूम के गौठान का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जुलाई।
शासन की किसान हितैषी सुराजी गांव योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी है और गांव में खुशहाली ला रही है। डोंगरगांव के ग्राम नांदिया एवं बड़भूम गौठान स्वसहायता समूह की महिलाओं में जागृति आई है और उन्हें आत्मनिर्भर होने का संबल मिला है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बुधवार को गौठान पहुंचकर योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

कलेक्टर ने कहा कि समूह की महिलाओं के जीवन स्तर को उन्नत बनाने उन्हें विभिन्न गतिविधियों से जोडऩे की जरूरत है। गांव के गौठान को मल्टीएक्टीविटी केन्द्र के रूप में विकसित करें और इसके लिए समूह की महिलाओं के रूचि के अनुसार अन्य गतिविधियां संचालित करें। ग्राम नांदिया के गौठान में समूह की महिलाओं ने उन्हें बताया कि गौठान में 1 हजार 26 क्ंिवटल गोबर की खरीदी की गई थी। जिसमें से 134 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया। उन्होंने बताया कि 30 हजार रुपए की राशि उन्हें प्राप्त हो गई है और शेष राशि भी मिलने वाली है। कलेक्टर ने उन्हें केन्द्रीय सहकारी बैंक में खाता खुलवाने कहा, ताकि तत्काल राशि प्राप्त हो सके। उन्होंने समूह की महिलाओं को खाद निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया और गौठान समिति को वर्मी खाद छानने की मशीन खरीदने एवं गौठान में मुरूम डालने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह की महिलाओं को गौठान की बाड़ी में हल्दी एवं अदरक की खेती करने कहा। वहां ग्रामवासियों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर उपस्थित थे। 

कलेक्टर ने ग्राम बड़भूम के गौठान में फलदार वृक्ष लगाने कहा। उन्होंने कहा कि वर्मी को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। समूह की महिलाओं ने बातचीत के दौरान बताया कि गौठान में 190 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया। जिससे 35 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को आंगनबाड़ी तथा मध्यान्ह भोजन के लिए पापड़, बड़ी एवं अचार बनाकर मल्टीएक्टीविटी गतिविधि से जोडऩे कहा। साथ ही जिमीकंद एवं हल्दी की खेती भी करें। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी हो सके वर्मी कम्पोस्ट बनाएं। उन्होंने वहां चारागाह का निर्माण करने के निर्देश दिए। समूह की महिलाओं ने बताया कि यहां फेसिंग तार का निर्माण भी किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने ग्राम नांदिया में गौठान का प्रवेश द्वार, घेरा, बाड़ी तथा फलदार वृक्ष लगाने कहा। उन्होंने ग्रामवासियों को पैरादान करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, जनपद सीईओ लेखराम चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news