राजनांदगांव

वनांचल में वैक्सीन खत्म, लौट रहे लोग
16-Jul-2021 6:30 PM
वनांचल में वैक्सीन खत्म, लौट रहे लोग

नागरिकों में रोष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबागढ़ चौकी, 16 जुलाई।
विकासखंड के पांच वैक्सीनेशन सेंटरों में गुरुवार को वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया। वैक्सीन का टोटा होने से पखवाड़ेभर से उप स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित वैक्सीनेशन सेंटर बंद रखे गए हैं। बार-बार वैक्सीनेशन अभियान रोके जाने से नागरिकों में शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष पनपने लगा है। 

गुरुवार को तीन केंद्रों से बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन खत्म होने के कारण बिना टीका लगाए वापस घर लौटना पड़ा। इससे वैक्सीन से वंचित लोगों में नाराजगी देखी गई। इधर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वैक्सीन का स्टॉक कब तक आएगा और टीकाकरण का कार्य कब शुरू होगा इसकी जानकारी नहीं दे पाए। इससे नागरिकों में आक्रोश देखा गया। 

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन देहात इलाकों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। साथ ही दीवारों में जागरूकता के लिए नारा लेखन का काम भी हो रहा है। इधर मितानिन समेत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक महामारी से बचाव के लिए लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसका प्रशासन को सुखद परिणाम भी मिल रहा है। जून में ब्लॉक में 20 हजार से अधिक लोगों ने कोविड का टीका लगाया, लेकिन मांग के अनुरूप वैक्सीन का डोज नहीं मिलने से बार-बार वैक्सीन का टोटा बना हुआ है। इससे टीकाकरण अभियान की गति भी प्रभावित हो रही है। 

61 हजार ने लगाया कोविड का टीका
महामारी की रोकथाम के लिए विकासखंड में टीकाकरण का अभियान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अच्छी बात यह है कि जून माह में टीकाकरण की गति ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले माह 20 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाया। बीएमओ डॉ. आरआर धुर्वे व बीपीएम विनोद यादव ने बताया कि ब्लॉक में अब तक की स्थिति में टीकाकरण का आंकड़ा 60 हजार को पार कर गया है। उन्होंने बताया कि मई माह तक टीकाकरण की गति धीमी थी, लेकिन जागरूकता अभियान से पिछले माह रिकार्ड वैक्सीनेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में 9 हजार तीन सौ लोगों को वैक्सीन का डबल डोज लग चुका है। उन्होंने बताया कि सिंगल डोज की संख्या 60 हजार 849 है। 

बीएमओ डॉ. आरआर धुर्वे ने बताया कि वैक्सीन का स्टाक खत्म हो गया है। शीर्ष कार्यालय एवं उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है और वैक्सीन की डिमांड की गई है। स्टाक मिलते ही टीकाकरण अभियान पुन: शुरू किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news