राजनांदगांव

पूर्व सांसद ने शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात
17-Jul-2021 5:53 PM
पूर्व सांसद ने  शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात

राजनांदगांव, 17 जुलाई। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। 
मीडिया सेल के अनुसार शुक्रवार को अभिषेक सिंह दोपहर 3 बजे समाजसेवी भागचंद गिडिया की सुपुत्री के विवाह पर रेवाडीह स्थित राज इम्पीरियल पहुंचे। तत्पश्चात महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता तेजमाला देशमुख के घर पहुंचे। इसके बाद बूथ अध्यक्ष रंगारी के घर शोक सांत्वना देने के लिए पहुंचे। इसके बाद ब्राम्हणपारा स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा का हालचाल जानने उनके घर पहुंचे। श्री सिंह बल्देवबाग में नथमल अग्रवाल के निधन पर शोक सांत्वना व्यक्त करने उनके निवास पहुंचे। इसके बाद भाजपा नेता बंटू जैन के सुपुत्र के विवाह पर कैलाश नगर में शुभकामनाएं प्रेषित कर पुखराज कांकरिया के निवास में संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। तत्पश्चात देर रात्रि जिला महामंत्री दिनेश गांधी के भतीजे के विवाह अवसर पर शुभकामनाएं देने अनंत पैलेस में पहुंचे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news