राजनांदगांव

प्लास्टिक कचरा जनप्रबंधन सामयिक आवश्यकता-द्विवेदी
19-Jul-2021 5:58 PM
प्लास्टिक कचरा जनप्रबंधन सामयिक आवश्यकता-द्विवेदी

राजनांदगांव, 19 जुलाई। शासकीय कमलादेवी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा संस्था प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के प्रमुख संरक्षण में समसामयिक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन जैसे महत्तम विषय पर विभागाध्यक्ष प्राध्यापक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने मुख्य रूप से विषयक छात्राओं को विशिष्ट व्याख्यान में बताया कि वर्तमान में प्लास्टिक कचरा जनप्रबंधन प्राथमिक आवश्यकता है। सर्वप्रथम जनसाधारण को प्लास्टिक वस्तुओं के नित्य प्रयोग में कमी करने के लिए जागृत एवं प्रोत्साहित करना चाहिए। नव प्रौद्योगिकी से निर्मित कम हानिकारक रसायनों का प्रयोग करते जहर रहित प्लास्टिक की वस्तुओं के उत्पादन को बढ़ावा देना चाहिए। प्रयोग के बाद प्लास्टिक वस्तुओं को खुले में अनियमित रूप नहीं फेंकना चाहिए। सुचारू ढंग से एकत्रित करके उचित निपटान करना चाहिए।

प्राध्यापक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि प्लास्टिक थैलियों की मोटाई 40 माइक्रोन से कम नहीं होनी चाहिए। सर्वाधिक उपयुक्त होगा थैलिया बनाने में कपड़ा, कागज, गत्ता आदि का प्रयोग आईएसओ मानक के अनुसार होना चाहिए। सर्वजनों को प्लास्टिक कचरे के एकत्रीकरण में कार्य करने में लगी संस्थाओं का बढ़-चढक़र जनसहयोग करना चाहिए। फोटो डिग्रेडेबल प्लास्टिक वस्तुओं के अधिकाधिक निर्माण एवं उपयोग को बढ़ावा देकर प्लास्टिक कचरा जन-प्रबंधन बढ़ाया जा सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news