राजनांदगांव
समाज सेवक संघ की कार्यकारिणी गठित
26-Jul-2021 7:47 PM
![समाज सेवक संघ की कार्यकारिणी गठित समाज सेवक संघ की कार्यकारिणी गठित](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1627309053_1625320325G_LOGO-001.jpg)
राजनांदगांव, 26 जुलाई। समाज सेवक संघ की कार्यकारिणी का गठन गत् दिनों किया गया। इसमें अध्यक्ष संजीव सिंघल, महासचिव तारिक ललानी, उपाध्यक्ष श्री गंधर्व, सचिव सुशीला सिंघल, राजकुमार राय, प्रदीप वर्मा एवं अनुसुईया उइके बनाए गए। समाज सेवक संघ की स्थापना विश्व समाज कार्य दिवस 16 मार्च 2021 को की गई थी।