सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 26 मार्च
26-Mar-2023 6:21 PM
हर दिन हॉट सीट 26 मार्च

1. दांडी यात्रा के दौरान महात्मा गांधीजी ने कितनी दूरी तय करके नमक कानून का विरोध किया था?

(अ) 248 किलोमीटर (ब) 385 किलोमीटर (स) 284 किलोमीटर (द) 348 किलोमीटर

2. महात्मा गांधी ने किस कानून को काला कानून कहा था?

(अ) रॉलेट एक्ट (ब) माण्टेग्यू घोषणा (स) हंटर आयोग (द) कम्युनल अवार्ड

3. चंपारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी के साथ कौन शामिल थे?

(अ) वल्लभ भाई पटेल व विनोबा भावे (ब) जवाहर लाल नेहरू व राजेंद्र प्रसाद (स) राजेंद्र प्रसाद व अनुग्रह नारायण सिंह (द) महादेव देसाई व मणि बेन पटेल

4. कौन सी पुस्तक जवाहर लाल नेहरू द्वारा लिखी गई है?

(अ) ए पैसेज टू इंडिया (ब) माई एक्सपेरिमेंट विथ ट्रूथ (स) इंडिया विन्स फ्रीडम (द) डिस्कवरी ऑफ इंडिया

5. नेहरू रिपोर्ट को अंतिम रूप से अगस्त, 1928 में आयोजित सर्वदलीय सम्मेलन में स्वीकार किया गया था, इस सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी?

(अ) मोतीलाल नेहरू (ब) महात्मा गांधी (स) जवाहर लाल नेहरू (द) डॉ. अंसारी

6. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमांकन किसने किया था?

(अ) लार्ड माउंटबेटन (ब) सर सीरिल रेडक्लिफ (स) सर स्ट्रेफर्ड क्रिप्स (द) लारेन्स

7. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी द्वारा स्थापित साबरमती आश्रम किस नगर के बाहर स्थित है?

(अ) गांधीनगर (ब) अहमदाबाद (स) राजकोट (द) वर्धा

8. त्रिपुरी संकट की समाप्ति के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष किसे चुना गया?

(अ) जवाहर लाल नेहरू (ब) पट्टाभि सीतारमैया (स) राजेंद्र प्रसाद (द) सरदार पटेल

9. किसने सुझाव दिया था कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाय?

(अ) सी. राजगोपालचारी ने (ब) जे.बी. कृपलानी ने (स) महात्मा गांधी ने (द) जय प्रकाश नारायण

10. भारत में ब्रिटेन के सभी संवैधानिक प्रयोगों में सबसे कम समय तक चला?

(अ) 1861 का इंडियन कौंसिल एक्ट (ब) 1892 का इंडियन कौंसिल एक्ट (स) 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट (द) 1919 का गवर्नमेण्ट ऑफ इंडिया एक्ट

11. पाश्र्वनाथ की शिक्षाएं संगृहीत रूप से जानी जाती है?

(अ)त्रिरत्न नाम से (ब) पंच महाव्रत नाम से (स) पंचशील नाम से (द) चातुर्याम नाम से

12. बृहदारण्यक उपनिषद् में जनक की सभा में याज्ञवल्क्य से दार्शनिक संवाद करते हुए निम्नलिखित में से किसका वर्णन हुआ है?

(अ) गार्गी (ब) कात्यायनी(स) मैत्रेयी (द) विश्ववारा

13. उत्तर वैदिककाल में प्राध्य देश के शासक कहे जाते थे-

(अ) स्वराट् (ब) भोज (स) सम्राट् (द) वैराट्

14. नंदों का उल्लेख करने वाला प्राचीनतम अभिलेखीय प्रमाण क्या है?

(अ) रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख (ब) खारवेल का हाथीगुफा अभिलेख (स) हेलियोदोर का गरुड़ स्तंभ अभिलेख (द) गौतमी बालश्री का नासिक गुफा अभिलेख

15. जैन धर्म में सल्लेखना से तात्पर्य है?

(अ) लेखन पद्घति (ब) उपवास द्वारा प्राण त्याग (स) तीर्थकरों की जीवनी (द) भित्ति चित्र

16. महावंश के अनुसार तृतीय बौद्घ संगीति के पश्चात हिमालय क्षेत्र में कौन गया था?

(अ) मज्झिम (ब) रक्षित (स) धर्मरक्षित (द) महादेव

17. अंग राज्य का सर्वप्रथम उल्लेख मिलता है-

(अ) शतपथ ब्राह्मïण में (ब) अथर्ववेद में (स) अंगुत्तर निकाय में (द) भगवती सूत्र में

18. राजगृह का राजवैद्य जीवन गणिका का पुत्र था, उसका क्या नाम था?

(अ) सालवती (ब) रमणीया (स) बसंतसेना (द) आम्रपाली

19. भारतीय रिजर्व बैंक का लेखा वर्ष होता है?

(अ) अप्रैल-मार्च (ब) जुलाई-जून (स) अक्टूबर-सितंबर (द) जनवरी-दिसंबर

20. रिजर्व बैंक के नोट निर्गमन विभाग के पास हर समय कम से कम कितने मूल्य का स्वर्णकोष रहना चाहिए?

(अ) 85 करोड़ रुपए का (ब) 115 करोड़ रुपए का (स) 200 करोड़ रुपए का (द) 300 करोड़ रुपए का

21. चमकता हुआ सितारा किस राष्ट्रीयकृत बैंक का प्रतीक है?

(अ) सिंडीकेट बैंक (ब) इंडियन बैंक (स) बैंक ऑफ इंडिया (द) बैंक ऑफ बड़ौदा

22. वर्ष 1967-69 के दौरान भारत के उप प्रधानमंत्री के पद पर कौन काबिज थे?

(अ) चौधरी चरणसिंह और मोरारजी देसाई (ब) बाबू जगजीवन राम और मोरारजी देसाई (स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम (द) मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी

23. संवैधानिक दृष्टि से यदि देखा जाय तो उपप्रधानमंत्री निम्न में से किसके समकक्ष होता है?

(अ) प्रधानमंत्री (ब) लोकसभा अध्यक्ष (स) उपराष्ट्रपति (द) कैबिनेट मंत्री

24. महासागरीय सतह का निर्माण किस प्रकार की चट्टानों से हुआ है?

(अ) ग्रेनाइट (ब) बैसाल्ट (स) परतदार (द) गैब्रो

25. महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धांत के प्रणेता कौन हैं?

(अ) प्राट (ब) वेग्नर (स) होम्स (द) ग्रेगरी

26. निम्नलिखित नगरों में से कौन सा एक भूमध्य रेखा के सर्वाधिक निकट है?

(अ) कोलंबो (ब) जकार्ता (स) मनीला (द) सिंगापुर

 27. पेंट उद्योग के श्रमिकों को, निम्नलिखित जोखिमों में से किस एक का सामना करना पड़ता है?

(अ) निकेल प्रदूषण (ब) कैडमियम प्रदूषण (स) स्ट्रॉन्शियम प्रदूषण (द) सीमा प्रदूषण

----

सही जवाब- 1.(ब) 385 किलोमीटर, 2.(अ) रॉलेट एक्ट, 3.(स) राजेंद्र प्रसाद व अनुग्रह नारायण सिंह, 4.(द) डिस्कवरी ऑफ इंडिया, 5.(द) डॉ. अंसारी, 6.(ब)सर सीरिल रेडक्लिफ, 7.(ब) अहमदाबाद, 8.(स) राजेंद्र प्रसाद, 9.(स) महात्मा गांधी ने, 10.(स) 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट, 11.(द) चातुर्याम नाम से, 12.(अ) गार्गी, 13.(स) सम्राट्, 14.(ब) खारवेल का हाथीगुफा अभिलेख, 15.(ब) उपवास द्वारा प्राण त्याग, 16.(अ) मज्झिम, 17. (ब) अथर्ववेद में, 18.(अ) सालवती, 19.(अ) अप्रैल-मार्च, 20.(ब) 115 करोड़ रुपए का, 21. (स) बैंक ऑफ इंडिया, 22.(स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम, 23.(द) कैबिनेट मंत्री, 24. (ब) बैसाल्ट, 25. (ब) वेग्नर, 26.(द) सिंगापुर, 27.  (द) सीमा प्रदूषण।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news