सामान्य ज्ञान

1. शुष्क सेल है?
(अ) प्राथमिक सेल (ब) द्वितीयक सेल (स) तृतीयक सेल (द) चतुर्थक सेल
2. लोहे के ऊपर जिंक की परत चढ़ाने को क्या कहते हैं?
(अ) गैल्वेनाइजेशन (ब) इलेक्ट्रोप्लेटिंग (स) आयनन (द) इनमें से कोई नहीं
3. विद्युत अपघटन की क्रिया में किसी इलेक्ट्रोड पर मुक्त हुए पदार्थ की मात्रा संपूर्ण प्रवाहित आवेश के अनुक्रमानुपाती होती है। यह नियम है?
(अ) फैराडे का विद्युत अपघटन संबंधी प्रथम नियम (ब) फैराडे का विद्युत अपघटन संबंधी द्वितीय नियम (स) फैराडे का विद्युत अपघटन संबंधी तृतीय नियम (द) इनमें से कोई नहीं
4. नाभिकीय रिएक्टरों में ऊर्जा उत्पन्न होती है?
(अ) नियंत्रित संलयन द्वारा (ब) अनियंत्रित संलयन द्वारा (स) नियंत्रित विखंडन द्वारा (द) अनियंत्रित विखंडन द्वारा
5. नाभिकीय संलयन को ताप नाभिकीय अभिक्रिया भी क्यों कहते हैं?
(अ) संलयन नाभिकीय ऊर्जा को ताप में बदल देता है (ब) संलयन के लिए अत्यधिक उच्च तापमान की स्थितियों की आवश्यकता होती है (स) संलयन में काफी ऊष्मा पैदा होती है (द) संलयन अभिक्रिया धूप में होती है
6. कल्पक्कम स्थित आणविक ऊर्जा केंद्र का नाम किसके नाम पर रखा गया है?
(अ) पंडित नेहरू (ब) विक्रम साराभाई (स) इंदिरा गांधी (द) डॉ. यशपाल
7. भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा रिएक्टर कौन सा था?
(अ) धु्रव (ब) जरलीना (स) पूर्णिमा (द) अप्सरा
8. भारत का प्रथम न्यूट्रॉन रिएक्टर कामिनी कहां स्थित है?
(अ) नरोरा (ब) कलपक्कम (स) कोटा (द)ट्रॉम्बे
9. हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री जो भारतीय थल सेना के लिए भारी वाहनों का निर्माण करती है, कहां पर स्थित है?
(अ) मुंबई (ब) बंगलौर (स) आवडी (द) हैदराबाद
10. मिग विमानों के निर्माण में सर्वाधिक संबंधित कौन सा क्षेत्र है?
(अ) नासिक (ब) बंगलौर (स) कोरापुट (द) कानपुर
11. चाय के निर्यात में भारत के साथ किस देश की प्रतिस्पर्धा है?
(अ) चीन (ब) श्रीलंका (स) भूटान (द) मलेशिया
12. विश्व बैंक के नवीनतम अध्ययन के अनुसार निम्नलिखित में से किस देश की साक्षरता दर निम्नतम है?
(अ) बांग्लादेश (ब) पाकिस्तान (स) श्रीलंका (द) भारत
13. रबात किस देश की राजधानी है?
(अ) लेबनान (ब) मोजाम्बिक (स) मोरक्को (द)अल्जीरिया
14. ड्रानिंगमोड लैण्ड निम्र में से किस प्रदेश का भाग है?
(अ) उत्तरी धु्रव प्रदेश (ब) ग्रीनलैण्ड (स) आइसलैण्ड (द) दक्षिणी धु्रव प्रदेश
15. निम्नलिखित में से किस देश में से यूफ्रेटस व टिगरिस नदियां बहती है?
(अ) ईरान (ब) जार्डन (स) कुवैत (द) इराक
16. गुरुत्वाकर्षण के सार्वभौमिक नियम का प्रतिपादन किसने किया?
(अ) न्यूटन (ब) गैलीलियो (स) कॉपरनिकस (द) आइंस्टीन
17. पंचशील शब्द मुख्य रूप से किस धर्म के आचार-विचारों के लिए इस्तेमाल किया जाता है?
(अ) बौद्ध (ब)जैन (स)सिख (द) पारसी
18. समुद्रमंथन से निकले चौदह रत्नों में से एक वृक्ष जिसे देववृक्ष भी कहा जाता है, किस नाम से जाना जाता हैै?
(अ) गुलमोहर (ब) अमलतास (स) गुड़हल (द) पारिजात
19. पारसी मुख्य रूप से किस देश के निवासी माने जाते हैं?
(अ) फारस (ब) अमरीका (स) सऊदी अरब (द) इजरायल
20. निम्नलिखित में कौन रेडियो सक्रिय किरण हीलियम नाभिक के समकक्ष होता है?
(अ) अल्फा किरण (ब) बीटा किरण (स) गामा किरण (द) इनमें से कोई नहीं
21. नाभिक के निकलने वाले विकिरणों में किसकी वेधन क्षमता सर्वाधिक होती है?
(अ)अल्फा किरणों के (ब) बीटा किरणों के (स) गामा किरणों के (द) इनमें से कोई नहीं
22. पानीपत में हुई लड़ाइयों में से कितनी लड़ाइयां मुख्य रूप से प्रसिद्ध हुई हैं, जिन्होंने भारत के इतिहास की दिशा ही बदल दी है?
(अ) दो लड़ाइयां (ब) तीन लड़ाइयां (स) चार लड़ाइयां (द) इनमें से कोई नहीं
23. देश का सबसे बड़ा सिनेमाघर थंगम किस राज्य में हैै?
(अ) तमिलनाडु (ब) कर्नाटक (स) आंध्रप्रदेश (द)महाराष्टï्र
24. भारत सरकार का पेयजल आपूर्ति विभाग निम्न में से किस मंत्रालय के अधीन कार्य करता है?
(अ) उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण (ब) ग्रामीण विकास (स) नगरीय विभाग एवं निर्धनता उन्मूलन (द) जल संसाधन
25. भारतीय सर्वेक्षण निम्न में से किसके अधीनस्थ है?
(अ) रक्षा मंत्रालय (ब) पर्यावरण और वन मंत्रालय (स) गृह मंत्रालय (द)विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
26. मोहनजोदड़ो को किस एक अन्य नाम से भी जाना जाता है?
(अ) जीवितों को टीला (ब) कंकालों का टीला (स) दासों का टीला (द) मृतकों का टीला
27. हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम है?
(अ) सिंधु सभ्यता (ब) लोथल सभ्यता (स) सिंधु घाटी की सभ्यता (द) मोहनजोदड़ो की सभ्यता
28. लाल चेर के नाम से प्रसिद्ध वह चेर शासक कौन था, जिसने कण्णगी (पत्तिनी) के मंदिर का निर्माण कराया था?
(अ) एलारा (ब) कारिकाल (स) शेनगुट्टवन (द) नेदुन जेरल आदन
29. विश्व के सबसे छोट देश का क्षेत्रफल मात्र 0. 44 वर्ग किमी है, यह देश कहां स्थित है?
(अ) केरेबियन सागर में (ब) भूमध्य सागर में (स) दक्षिणी प्रशांत महासागर में (द) यूरोप में
सही जवाब- 1.(अ) प्राथमिक सेल, 2.(अ) गैल्वेनाइजेशन, 3.(अ) फैराडे का विद्युत अपघटन संबंधी प्रथम नियम, 4.(स) नियंत्रित विखंडन द्वारा, 5.(अ) संलयन नाभिकीय ऊर्जा को ताप में बदल देता है, 6.(स) इंदिरा गांधी, 7.(द) अप्सरा, 8.(ब) कलपक्कम, 9.(स) आवडी, 10.(स) कोरापुट, 11.(ब) श्रीलंका, 12.(अ) बांग्लादेश, 13.(स)मोरक्को, 14.(द)दक्षिणी धु्रव प्रदेश,15.(द)इराक, 16.(अ)न्यूटन, 17.(अ)बौद्ध,18.(द)पारिजात,19.(अ)फारस, 20.(द) इनमें से कोई नहीं, 21.(स) गामा किरणों के, 22.(ब) तीन लड़ाइयां, 23.(अ)तमिलनाडु, 24.(द) जल संसाधन, 25.(ब) पर्यावरण और वन मंत्रालय, 26.(द) मृतकों का टीला, 27.(स) सिंधु घाटी की सभ्यता, 28.(अ) एलारा, 29.(द) यूरोप में।