विचार / लेख

समाजहित में इतना दायित्व आज जरूर निभाईयेगा
30-Mar-2024 3:02 PM
समाजहित में इतना दायित्व आज जरूर निभाईयेगा

आभा शुक्ला

एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक बाईक सवार जा रहा है। पीछे बाईक पर दो हिजाब पहने खातून बैठी हैं। दोनों के बार-बार मना करने के बाद भी उनको रंग और पानी से नहलाया जा रहा है। एक लडक़ा डंडा लिए पास मे खड़ा है। सबसे पीछे बैठी खातून के गालो को छूकर गालों पर रंग लगाया गया है।  

क्या कर लिया ये करके ?

एक समुदाय के कुछ लोगों की उद्दंडता पूरे देश ने देख ली। कुछ लोगों ने इसको पूरे समुदाय की उद्दंडता मानकर स्वीकार भी कर लिया। हमारे त्योहार पर उंगली उठ गई।  पर इससे ऐसा करने वालो को क्या मिला। 

कुछ नहीं मिला उनको पर जो मैसेज गया उससे नुकसान हम सबका हुआ। डंडे के दम पर अगर उनको रंगीन पानी से सराबोर कर भी दिया आपने तो भी देशहित, हिन्दूहित या धर्महित के क्या कर लिया आपने। कुछ नहीं कर लिया बस इन तीन लोगों के मन से अपने त्योहार का सम्मान समाप्त कर दिया।

वैसे इनसे पुछिये कि अगर तुम होली पर मुस्लिम महिलाओं को जबरदस्ती रंग लगाओ तो अगर वो ईद पर तुम्हारी महिलाओं से  जबरदस्ती गले मिलें तो तुम्हे कोई आपत्ति तो नहीं होगी ना। पूछ कर देख लीजिये। दिवाली की चरखी जैसे उछल जायेंगे अभी।

हम ये क्यों भूल जाते हैं कि जन्मजात मिले दो हाथो को उठाकर हम किसी का दिल नहीं जीत सकते। पर उन्हीं दो हाथों को जोडक़र हम सैकड़ों का दिल जीत सकते हैं।

ये मु_ी भर लोग जो 2014 के बाद आजादी पाये हैं ये कभी किसी दुसरे धर्म वाले के यहां होली पर 250 ग्राम गुझिया लेकर नहीं जाते अपना त्योहार दिखाने। बस ये उद्दंडता करके अपनी संस्कृति और त्योहार पर हजारों सवाल उठवाने चल देते हैं।

इसी नस्ल ने पूरे देश का बंटाधार कर रखा है।

हम आप ये कर सकते हैं कि कम से कम इनकी ऐसी हरकत का विरोध कर सकते हैं। और अगर नहीं कर सकते हैं या वो हमारी नहीं सुनते हैं तो कम से कम हम डॉयल 112 बुलाकर इनका जोश ठंडा कर सकते हैं और वो हमको करना चाहिए अगर ये कहीं भी किसी महिला को जबरन छूते हुए दिखे तो।

समाजहित में इतना दायित्व आज जरूर निभाईयेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news