बालोद

सब्जियों के बीज व धान से बनी राखियों से सजेगी भाईयों की कलाई
31-Jul-2021 6:41 PM
सब्जियों के बीज व धान से बनी राखियों से सजेगी भाईयों की कलाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 31 जुलाई। पहले रक्षा बंधन में चाइनीज राखियां बाजारों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब बालोद जिले की महिलाओं द्वारा बनाई गई राखी मार्केट में छाई हुई है। इस बार सब्जियों के बीज व धान से बनी राखियों से भाईयों की कलाई सजेगी।

कुछ दिनों बाद रक्षाबंधन का पर्व आने वाला है और राखियों का बाजार भी सजने लगा है। इस साल राखी का पर्व जिले की 35 महिलाओं के लिए खास होने वाला है। भाई बहन के पवित्र त्यौहार में प्रशासन के सहयोग से अब महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने का जरिया बनी हुई है, जो महिलाएं घर की चार दिवारी तक सीमित रह जाती थी आज उन्हीं महिलाओं से घर चल रहा है।

बालोद जिले के 13 महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी लगभग 35 महिलाएं इन दिनों अपने परिवार का गुजारा कर रही है। महिलाओं को प्रशासन की ओर से सब्जी के बीज, धान व बांस से राखी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिसके बाद वह राखी भी बना रही है और अपना परिवार भी चला रही है। बालोद जिले की महिलाओं द्वारा बनाई गई राखी न केवल बालोद में बल्कि बालोद जिले के आसपास के आधा दर्जन जिले में इसकी डिमांड है।

बीते वर्ष राखी बनाने वाली महिलाओं को 1 लाख से अधिक का मुनाफा हुआ है। जिसके बाद इस बार और वृहद मात्रा में राखी तैयार कर रहे हैं। महिलाएं केवल राखी बनाती हंै और राखी तैयार होने के बाद जिला प्रशासन की टीम महिला समूह के पास दस्तक देती हैं और राखियों को ले जाती है। जैसे ही राखियां बिकती है तो महिलाओं तक उनका पैसा पहुंच जाता है। रक्षाबन्धन का पर्व नजदीक आने पर जिला प्रशासन बालोद बन्धन नाम से एक विशेष बाजार संचालित करती है। जहां जिले की महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियों की बिक्री होती है, तो वहीं बालौदाबाजार के नाम से स्व सहायता समूह द्वारा बनाये गए सामानों में राखी को भी शामिल कर बेचा जाता है।

महिलाएं बताती है कि उन्हें बीते वर्ष लाख रुपए राखी बनाने से प्राप्त हुए। इस बार जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने पिछले साल से अधिक महिलाओं को जोड़ा है। जिसको लेकर प्रशासन ने 2 माह पहले तैयारी पूरी कर ली थी। परिणाम यह रहा कि पिछले बार से अधिक महिलाएं रखी बना रही है और आय अर्जित कर रही हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news