बालोद

जवानों की सूनी कलाई में महिला मोर्चा सदस्यों ने बांधी राखी
25-Aug-2021 9:34 PM
जवानों की सूनी कलाई में महिला मोर्चा सदस्यों ने बांधी राखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद,  25 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल धनोरा जिला बालोद पहुंचकर घरों से दूर राष्ट्रसेवा में समर्पित जवानों की सूनी कलाई में राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की ढेर सारी बधाई दी। महिलाओं ने जवानों के साथ समय भी बिताया। महिलाओं को अपने बीच पाकर जवान काफी खुश हुए। 

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू ने बताया कि जवान अपने घरों से दूर रहकर राष्ट्र की सेवा करते हैं और रक्षाबंधन पर्व में भी अपनी बहनों से नहीं मिल पाते। उनके इस दुख दर्द को समझ कर हम जवानों के बीच पहुंचे हुए हैं और हमें काफी अच्छा महसूस हो रहा है कि हमें जवानों के रूप में एक नया भाई मिल पाया है उनके साथ समय बिता कर हमें काफी अच्छा लगा।

महामंत्री लीला शर्मा एवं संगीता चंद्राकर ने कहा कि हम सब ने प्लान बनाया कि जवान अपने घरों से दूर रहते हैं और हम सब की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं तो क्यों ना उनकी परिवार की कमी को पूरा किया जाए उनसे मिलने जाया जाए और आज हम सब मुख्य मोर्चा की बहनें जवानों के बीच पहुंचे हुए हैं। 

जिपं सदस्य कीर्तिका साहू ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, पर हमारे देश के जवान कैंप सीमा सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी बहनों से दूर रहकर देश की बहनों की रक्षा के लिए काम करते हैं तो हमारा फर्ज बनता है कि इन जवानों की उसी के लिए हम इनके बीच आए। इसी के साथ जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू ने रक्षाबंधन की बधाई दी और जवानों के हांथ में राखियां बांधी।

इस दौरान प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा सदस्य खिलेश्वरी साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष डामेश्वरी साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष भानुमति साहू, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुलेखा सोनी, जिला मंत्री रश्मि साहू, गुरूर मंडल अध्यक्ष चंद्रिका गंजीर, बालोद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सत्या गांवरे, शहर मंडल के अध्यक्ष राजेश्वरी कौशिक, माहेश्वरी ठाकुर, रेखा निकोसे, मोहिनी देवांगन,प्रीति साहू सहित महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बटालियन के जवान मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news