बालोद

संगठन और बूथ को मजबूत करने पर जोर
23-Sep-2021 6:27 PM
संगठन और बूथ को मजबूत करने पर जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 बालोद, 23 सितंबर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर तथा जिला बालोद के प्रभारी  भोलाराम साहू के निर्देशानुसार बूथ कमेटी गठन हेतु ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी बालोद की आवश्यक बैठक दोपहर 11 बजे इनडोर स्टेडियम बालोद में रखी गई थी, जिसमें संगठन और बूथ को मजबूत करने व अपने हर ग्राम पंचायत में बूथ लेवल को मजबूत करने पर चर्चा हुई। और आने वाले समय पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने को कहा गया।

उक्त बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त बालोद जिला प्रभारी भोला राम साहू(पूर्व विधायक, खुज्जी )हमारे बालोद विधानसभा के सम्मानीय विधायक संगीता सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, राजनांदगांव जिला के प्रभारी कृष्णा दुबे, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद से नियुक्त बालोद ब्लॉक प्रभारी भोला देशमुख, राजू प्रभाकर, शहर प्रभारी संजय साहू व नुरुल्ला खान, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में वक्ताओं ने बूथ कमेटी में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के विषय में चर्चा की एवं छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रेरित किए।

कार्यक्रम में बालोद ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के जोन के अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष विकाश चोपड़ा, विनोद टावरी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर, कृष्ण साहू, दानी पटेल, लता कोर्राम, कोमेश कोर्राम, पुरषोत्तम पटेल, ओमप्रकाश गजेंद्र, दीप्ति शर्मा, राजा चौहान, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष लता साहू, पद्मनी साहू, समस्त पार्षद गण, समस्त सेक्टर के अध्यक्ष गण के साथ ही साथ बालोद ब्लॉक एवं शहर  कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण, बालोद शहर में निवासरत समस्त  जिला पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवादल सहित सभी बूथ अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्तागण की कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी ने किया एवं आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष अनिल यादव ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news