गरियाबंद

अवैध कनेक्शन देकर शासन को नुकसान पहुंचाने का आरोप, जेई गिरफ्तार
25-Sep-2021 4:13 PM
अवैध कनेक्शन देकर शासन को नुकसान पहुंचाने का आरोप, जेई गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 25 सितंबर।
देवभोग पुलिस ने बिजली विभाग के जेई अनिल कुमार नामदेव को गिरफ्तार किया है। नामदेव के खिलाफ एक पट्रोल पंप संचालक को अवैध कनेक्शन देकर बिजली सप्लाई करने का आरोप है। नामदेव के इस कृत्य से शासन को लाखों रुपये की राजस्व हानि हुई थी। विभागीय जांच के बाद उनके खिलाफ देवभोग थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, जिसमें छैलडोंगरी में पट्रोल पंप संचालक जागेश्वर सिन्हा, ठेकेदार अभिमन्यु साहू एवं तत्कालीन अमलीपदर जेई अनिल कुमार नामदेव शामिल हंै। जागेश्वर सिन्हा और अभिमन्यु साहू पहले ही अग्रिम जमानत ले चुके हंै। अनिल कुमार नामदेव मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे, जिन्हें शुक्रवार उनके घर बेमेतरा जिले से गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर में पदस्थ सहायक अभियंता विनोद कुमार तिवारी ने अपने कनिष्ठ यंत्री शैलेन्द्र चंद्र कुसुम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जांच में पेट्रोल पंप मालिक जागेश्वर सिन्हा, लाईन विस्तार एंव ट्रांसफार्मर लगाने वाले अभिनयु साहू एवं कनिष्ठ यंत्री अनिल कुमार नामदेव की मिलीभगत सामने आई। अधिकारी के इस कृत्य से शासन को 436475.00 रुपये की आर्थिक हानि होना पाया गया। विभाग के द्वारा ही देवभोग थाना में मामले की शिकायत की गई थी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news