गरियाबंद

कोपरा की जनसभा में डिप्टी सीएम शर्मा ने भरी हुंकार
19-Apr-2024 2:37 PM
कोपरा की जनसभा में डिप्टी सीएम शर्मा ने भरी हुंकार

कहा-प्रदेश की सभी 11 सीटों पर खिलेगा कमल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 19 अप्रैल।
छग के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को नगर पंचायत कोपरा के साहड़ा चौक में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि छग में चारों ओर कमल खिल रहा है। भाजपा छग प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा और पूरे देश में 400 से ज्यादा सीट जीतेंगे। हमें जनता से आर्शीवाद मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जमानत जब्त होने जा रही है। अबकी बार यहां के मतदाताओं को भाजपा को पिछले बार से अधिक मतों से विजय बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि जनमानस के आशीर्वाद से मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू ने कहा कि पूरे देश में भाजपा और मोदी जी की लहर है। जनता के आशीर्वाद से मोदी जी की सरकार बनने जा रही है। 

प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। मोदी जी का लक्ष्य विकसित भारत बनाने का है और विपक्ष का लक्ष्य अपने परिवार के लोगों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाने का है। प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार में सभी वादे और मोदी की गारंटी पूरी हो रही है जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी, उसी प्रकार लोकसभा में भी 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं। सभा को पूर्व सांसद चंदूलाल साहू,जिला सहसंयोजक किशोर महानंद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा,ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू, अनिल चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, कोषाध्यक्ष राहुल सेन,श्याम अग्रवाल,सागर मयानी,जिला उपाध्यक्ष महेश यादव,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू नायक,महामंत्री चंदन साहू,धर्मेन्द्र ध्रुव, कमलेश साहू, संयोजक रूपनारायण साहू, राजिम नगर अध्यक्ष रेखा सोनकर, मधु नत्थानी,खुशी साहू, मनीष हरित, बसंत पटेल, राजू साहू सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेत्री भारती साहू ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news