बालोद

सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं-चौबे
25-Sep-2021 5:51 PM
सरकार की योजनाओं को  गांव-गांव तक पहुंचाएं-चौबे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 25 सितंबर।
प्रदेश के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे अल्प प्रवास पर डौंडीलोहारा पहुंचे। उनके साथ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास भी थे। 
कैबिनेट मंत्री चौबे ने कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए बताया कि जिले में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है यहां के कार्यकर्ता कर्मठ एवं उत्साही है कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। सरकार ने गांव, गरीब, किसान एवं महिलाओं के बेहतरीन के लिए काम किया है। प्रदेश के किसानों की जेब में 80 हजार करोड़ से अधिक की राशि दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढिय़ा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार व  परंपराओं को पुनर्स्थापित किया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रभान सुधाकर ने कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे को जिले की स्थिति से अवगत कराया तथा जिला संगठन के संबंध में चर्चा की। इस दौरान पूर्व विधायक डोमेद्र भैडिया, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, रतीराम कोसमा, हस्तीमल सांखला, धीरज उपाध्याय, दुर्गा ठाकुर, गजेंद्र भेडिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, बृजेश चंद्राकर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री चौबे श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा के निवास पहुंचे थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news