रायगढ़

मकान बनाने के नाम पर साढ़े 8 लाख ठगी, जुर्म दर्ज
22-Oct-2021 4:20 PM
मकान बनाने के नाम पर साढ़े 8 लाख ठगी, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़,  22 अक्टूबर।
मकान बनाने का ठेका लेकर करीब साढ़े 8 की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़त द्वारा थाना चक्रधरनगर में दिये गये आवेदन पत्र पर जशपुर के आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इस संबंध में सूर्याविहार कॉलोनी रायगढ़ में रहने वाले प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2018-2019 में केलो विहार कॉलोनी में किराये पर रहते थे, जहां ग्राम पंडरीपानी थाना फरसाबहार जिला जशपुर का रहने वाला पंकज गुप्ता ऊर्फ रिंकू भी किराये पर रहता था। एक ही कॉलोनी में रहने से आपस में जान पहचान हो गई। पंकज गुप्ता अपने आप को सिविल कंट्रेक्टर का काम करना बताता था, उसे जानकारी हुई कि सूर्या बिहार में लिये जमीन में मकान बनवाने वाले हैं। तब उसने 1500 रू वर्ग फीट के हिसाब से मकान बनाने का प्रस्ताव दिया। उसकी बातों में आकर 1500 वर्ग फीट में मकान बनाने का ठेका उसे दे दिया। विश्वास, परिचय होने से मकान बनाने के संबंध में कोई लिखा पढ़ी नहीं किये थे। पंकज गुप्ता के कहने पर उसे मकान निर्माण सामाग्री खरीदने 5 मार्च 2019 से 8 तक 2020 तक नेट बैकिंग के जरिये कुल 8,49,100 रूपये दिया। रूपये लेने के बाद पंकज गुप्ता मकान निर्माण सामाग्री नहीं लाने पर उससे पूछने पर आज कल कहकर टालते रहा। सम्पर्क करने पर पैसा लौटा दूंगा या उतने रकम का समान दे दूंगा, कहकर आश्वासन दिया था। बाद में पंकज केलो विहार कॉलोनी छोडक़र अपने गृह ग्राम भाग गया।

आवेदन पर पंकज गुप्ता ऊर्फ रिंकू निवासी फरसाबहार जशपुर के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 420 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news