कांकेर

शिशुपाल शोरी ने कहा बीएड कॉलेज कांकेर व बस्तर के लिए एक उपलब्धि
26-Oct-2021 8:40 PM
 शिशुपाल शोरी ने कहा बीएड कॉलेज कांकेर व बस्तर के लिए एक उपलब्धि

महाविद्यालय का और होगा विकास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 26 अक्टूबर। विधायक  शिशुपाल शोरी ने शासकीय शिक्षा महाविद्यालय कांकेर (बीएड कॉलेज) का आकस्मिक निरीक्षण  किया। श्री शोरी ने बीएड कॉलेज की आवश्यकता एवं उपलब्ध सुविधाओं तथा कार्य की प्रगति को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कांकेर एवं बस्तर के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि कहा। विधायक ने कॉलेज के समस्त कमरों का अवलोकन करते हुए बारीकियों से समझा।

सहायक प्राध्यपक डॉ. कृष्णमूर्ति शर्मा ने इस महाविद्यालय के संबंध में उनके द्वारा चाही गई जानकारी दी। निरीक्षण के बाद उन्होंने संस्था को आश्वस्त किया कि कॉलेज के विकास के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।  विधायक श्री शोरी के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र यादव एवं निज सहायक प्रदीप कुलदीप भी थे।

बीएड कॉलेज में विधायक के पहुंचने के उपरांत संस्था के समस्त सदस्यों ने उनका फूलमाला से स्वागत किया। इसके बाद कॉलेज में सहायक प्राध्यापकों एवं अन्य स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। इस दरम्यान समन्वयक हेमन्त टांकसाले, सहायक प्राध्यपक डॉ. कृष्णमूर्ति शर्मा, डॉ.पूर्वा शर्मा, रामरुद्र गिरी, आस्था शर्मा, दिनेश साहू, श्रीमती डेमिन साहू तथा विज्ञान सहायक सुरेश मिश्रा सहित कार्यालयीन स्टाफ श्रीमती वासनी सेठिया के साथ भृत्य सराधु कावड़े एवं जगदीश यादव उपस्थित थे। डाइट के उपप्राचार्य सी.आर. सोनवानी एवं व्याख्याता बालाराम सिन्हा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news