रायगढ़

अवधेश बने अध्यक्ष
29-Oct-2021 4:40 PM
अवधेश बने अध्यक्ष

सारंगढ़, 29 अक्टूबर। रत्नपुरिहा कन्नौजिया यादव समाज के अवधेश ठेठवार अध्यक्ष बने। छग रत्नपुरिहा कन्नौजिया यादव महासभा के प्रांताध्यक्ष  लीलाधर के निर्देशानुसार सारंगढ़ केंद्र में चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारी नंदकिशोर यादव व सहायक चुनाव अधिकारी नितेश ठेठवार(रायगढ़) को नियुक्त किया गया।

23 अक्टूबर को सारंगढ़ के यादव भवन में स्वजातीय बंधुओ के उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें केंद्राध्यक्ष के लिए अवधेश ठेठवार व जीवन यादव दोनों प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए अपने अपने दावेदार प्रस्तुत किए। इस बीच सर्व सम्मति से विचार विमर्श कर दोनों की सहमति पर सिक्का उछाला गया। जिसमें अवधेश ठेठवार विजयी घोषित हुए।

अध्यक्ष-अवधेश ठेठवार, कार्यकारी अध्यक्ष-जीवन यादव, उपाध्यक्ष-अनिल गोपाल(अधिवक्ता), सचिव-अनिल गोपाल, कोषाध्यक्ष-रवि यादव बने। सुदामा चौधरी, कन्हैया लाल यादव, विजय यादव, राजेन्द्र यादव बिरपारा, अजय गोपाल पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका, सत्येंद्र बारगाह उपाध्यक्ष नगरपालिका, गंगाराम यादव, संतोष यादव, नरेश प्रधान, सतीश बल्ला, जुगल यादव, कुटेला केंद्राध्यक्ष अरुण गुड्डू यादव, अरुण यादव कोसा अध्यक्ष मितेन्द्र यादव कार्यकारी अध्यक्ष का सहयोग रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news