रायगढ़

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा-अमित तिवारी
29-Oct-2021 6:38 PM
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा-अमित तिवारी

सारंगढ़, 29 अक्टूबर। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि  भाजपा अनुशासित पार्टी है। इसी अनुशासन के चलते देश की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है । पार्टी से बढक़र कोई भी नहीं है। सारंगढ़ अंतर्गत सभी मंडल, भाजपा के नियमों के अनुरूप कार्य कर रही है। आगामी दिनों में पार्टी के दिशा निर्देश पर प्रशिक्षण का भी कार्य किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को अनुशासन के अनुसार कार्य किए जाने की टिप्स दिए जाएंगे। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। कार्यकर्ताओं को इसी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आगामी नगर पालिका चुनाव में भाजपा पुन: जीत हासिल करेगी और विकास का पहिया नहीं रुकने देगी।

मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि केंद्र शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करने के अलावा, कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार के टिप्स भी दिए गए हैं। कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और इसकी स्थापना करने वालों के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने पार्टी की नीतियों का अनुसरण करने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने को कहा है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

जनसंघ से लेकर भाजपा बनने के दौरान कार्यकर्ताओं ने लंबा संघर्ष किया, इसका प्रतिफल आज मिल रहा है। तिवारी जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से इस वैभव और मजबूती को बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत करनी है। भाजपा समाज की सेवा करना, सकारात्मक कार्य करना, आम जनों के बीच पहुंचना  ही भाजपा का मूल मंत्र है और नगर पालिका चुनाव में इसी मूल मंत्र को लेकर वे जनता के दरबार में जाएंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news