रायगढ़

बस्तियों में बांटे कंबल-गर्म कपड़े
02-Nov-2021 9:39 PM
बस्तियों में बांटे कंबल-गर्म कपड़े

सारंगढ़, 2 नवंबर। सेवा बस्तियों में धनतेरस मनाने हेतु मिठाइयां, कपड़ा, कंबल एवं दीपक और तेल बाती का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में गरीबों को कंबल, गर्म कपड़े बांटे गए। गर्म कपड़े पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

भाजपा नेता एवं लायंस क्लब पूर्व अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड से लोगों को बचाने की दिशा में  लगातार प्रयास कर रहे हंै। इसके तहत गरीबों को कंबल व गर्म कपड़े बांटे गए हैं। ताकि लोगों की मुश्किलों को कम किया जा सके। 

सतीश यादव ने कहा कि अच्छे हालात के पुराने कपड़े फेंकने के बजाए गरीबों में बांटे। इससे आप मदद कर सकते हैं। फाउंडेशन इस नेक काम में जुटी हंै। सतीश यादव ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में गरीबों को कंबल व कपड़े वितरित किए गए हैं। यह अभियान चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का मकसद गरीबों की मदद करना उनकी सेवा करना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news