कांकेर

पैराडाइज स्कूल के बच्चों ने रंगोली, दीप डेकोरेशन, ग्रीटिंग्स, थाल सजावट कर मनाई दीपावली
08-Nov-2021 5:06 PM
पैराडाइज स्कूल के बच्चों ने रंगोली, दीप डेकोरेशन, ग्रीटिंग्स, थाल सजावट कर मनाई दीपावली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 8 नवंबर। 
दीपावली पर्व पैराडाइस स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए मनाया गया। इस पर्व से बच्चों  ने अज्ञान के अंधकार को ज्ञान के प्रकाश द्वारा जीवन को प्रकाशमय बनाने का संकल्प लेकर समाज को उत्साह, प्रेम, एकता एवं शांति स्थापित करनेे की प्रेरणा दी। इसके साथ ही बच्चों ने अपने घरों पर दीपावली का त्यौहार मनाते हुए विभिन्न क्रियाकलापों में भी भाग लिया।

रंगोली में अनामिका कोर्राम, अर्पिता सिंह, दिव्यांश यादव, तश्मिया खान, नीलम सलाम, हर्षिता ठक्कर, अनीशारावल, लुभांशी  देवांगन, निशासलाम, अदिति भास्कर, निधि पालेश्वर, सोनमनाग, अयान, अनुराधादास, वैभव शर्मा, चित्रलेखा नेताम, प्रतिभा नेताम, नमननागवानी, मुस्कान ठाकुर आदि बच्चों ने भाग लिया। ग्रीटिंग कार्ड बनाने में नीलम सलाम, चमनमंडावी, सोनमनाग, अर्जुन पटेल आदि बच्चों ने भाग लिया।

दीप डेकोरेशन में परिधि सोनी, षष्ठी नेताम, चेष्टा नेताम, पुष्पांजलि साहू, अंतराझा, प्रीति शोरी, पीयूष जगड़े एवं थाल सजाओ में अंजली कथोलिया, अंतरा झा, मानवी हिडको ने भाग लिया। उपयोगी पशुओं के स्नेह, देखभाल और उन्हें संरक्षित करने वाला पर्व गोवर्धन पूजा में आदित्य झा, मानवी हिडको, राशि यादव आदि बच्चों के द्वारा मनाया गया। भाई-बहन का पवित्र पर्व भाई दूज में मन्नत तिवारी, याचना कवर, मानसी पटेल, दुष्यंत यादव आदि बच्चों द्वारा मनाया गया।

भारतीय संस्कृति के सभी त्योहार हमें समाज में उत्साह, प्रेम, एकता और शांति तथा समृद्धि स्थापित करने की प्रेरणा देता है। इस इकोफ्रेंडली विभिन्न पर्वों पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न कराने में प्रचार रश्मि रजक, मैनेजर योगेश रजक, वरिष्ठ शिक्षिका प्रीतिझा, रूबी खान, हिमानी रजक, प्राची ठाकुर आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news