रायगढ़

महेंद्र को अग्र अलंकरण सम्मान
16-Nov-2021 5:18 PM
महेंद्र को अग्र अलंकरण सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 16 नवंबर।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन जो कि अग्रवाल संगठन दिल्ली की इकाई है, जिनके द्वारा प्रतिवर्ष प्रांतीय अधिवेशन करवाया जाता है जो कि इस वर्ष 14 वा अधिवेशन भिलाई में  संपन्न हुआ जिसमें प्रतिवर्ष समाज से 18 व्यक्तियों को अग्र ज्योति पुरस्कार से अलग-अलग क्षेत्रों से पुरस्कृत किया जाता है, इसमें 170 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। महेंद्र अग्रवाल सारंगढ़ को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशेष कार्य हेतु उक्त संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि महेंद्र अग्रवाल लगातार विभिन्न संगठनों के माध्यम से सामाजिक सेवाओं के कार्यों में रहते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राजस्व मंत्री  जय सिंह अग्रवाल साथ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल दिल्ली प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल महामंत्री कन्हैया अग्रवाल चेयरमैन अशोक अग्रवाल सभी रायपुर एवं कार्यक्रम की संयोजक डॉ.अनीता अग्रवाल बिलासपुर ने किया।

श्री अग्रवाल को स्मृति चिन्ह एवं 11 हजार नगद राशि से सम्मानित किया गया था।
उन्होंने बताया कि उस राशि को वे क्योंकि यह वर्ष 14 वां अधिवेशन था।  मिलाकर 140  कंबलों का वितरण बाकी राशि मिलाकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के बीच में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के बैनर तले करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news