रायगढ़
हरभजन सिंह सलूजा
17-Nov-2021 6:02 PM
खरसिया, 17 नवंबर। नगर के प्रतिष्ठित सलूजा बस सर्विस के संचालक हरभजन सिंह सलूजा का निधन (70)16 नवंबर को रायगढ़ जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में रात्रि 9.30 बजे हृदय गति रुकने से हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। वे गिन्नी, बिन्नी सलूजा के पिता थे।