रायगढ़

भागवत कथा 24 से
22-Nov-2021 4:30 PM
भागवत कथा 24 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरसिया, 22 नवंबर।
खरसिया में गुरुदेव दीनदयालु महाराज एवं गुरुदेव डॉ. गिरिराज किशोर शास्त्री  के आशीर्वाद से जनकल्याण हितार्थ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ में 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक धर्म प्रेमी जनता भक्तजन एवं धार्मिक सहयोगी जन द्वारा किया जा रहा है, जिसकी मुख्य जजमान विमला देवी अग्रवाल एवं कौशल्या देवी अग्रवाल हैं।

कथा व्यास 18 वर्षीय भागवत कथा वाचक आचार्य पंडित संकल्प कृष्ण शास्त्री ललिता आश्रम वृंदावन होंगे। पंडित संकल्प कृष्ण शास्त्री मात्र 9 वर्ष की उम्र से ही श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन दे रहे हैं।

भागवत कथा प्रवचन का कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।
25 नवंबर गुरुवार सुखदेव परीक्षित आगमन,  26 नवंबर शुक्रवार ध्रुव चरित्र का वर्णन, 27 नवंबर शनिवार प्रहलाद वामन चरित्र श्री कृष्ण जन्म 28 नवंबर रविवार बाल लीला गोवर्धन पूजा 29 नवंबर सोमवार कंस वध गोपी उद्धव संवाद रुक्मणी विवाह 30 नवंबर मंगलवार सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष विदाई,1 दिसंबर बुधवार हवन के साथ पूर्णाहुति दी जाएगी।
आयोजक विमला देवी अग्रवाल एवं कौशल्या देवी अग्रवाल तथा समस्त भक्तजन धार्मिक सहयोगी जन खरसिया ने समस्त धर्म प्रेमी भागवत प्रेमी जनता से विनम्र आग्रह किया है कि श्री बांके बिहारी आनंदकंद श्यामसुंदर मुरलीधर जगत नियंता की असीम कृपा से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा ह,ै जिसमें आप सभी भक्तजन सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधार कर धार्मिक आयोजन के सहभागी और कथामृत का रसपान कर पुण्य के भागी बने।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news