नारायणपुर

कांग्रेस में शामिल हुर्इं आठ युवती और पांच महिलाएं
04-Dec-2021 4:54 PM
कांग्रेस में शामिल हुर्इं आठ युवती और पांच महिलाएं

नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को पुष्प गुच्छ भेंटकर किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 4 दिसंबर।
  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली से प्रभावित होकर नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर ग्राम पंचायत की 13 महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है।
 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी की अगुवाई में कांग्रेस परिवार का कुनबा बढऩे लगा है। देश की मौजूदा हालात में कांग्रेस को सबसे मजबूत विकल्प मानते हुए छोटेडोंगर की आठ युवतियों समेत पांच महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी की मौजूदगी में एक सादे कार्यक्रम में सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओ को पुष्प गुच्छ भेंटकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दी गई।

इसके बाद ब्लाक कांग्रेस छोटेडोंगर में कांग्रेस कमेटी की बैठक आहुत की गई। जिसमें अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा वाली आम जनता की पार्टी है। किसी एक वर्ग समुदाय को नहीं बल्कि सभी वर्गों को लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार किसानों के हित में बहुत मजबूती से कार्य कर रही है। किसान पुत्र भूपेश बघेल की अगुवाई में प्रदेश को विकास का मॉडल बनाया जा रहा है। इस दौरान सरकार की योजनाओं का लाभ अपने आसपास के लोगो को कैसे दिलाये इस बारे में उन्होंने अपनी बात रखी।

बैठक में कांग्रेस पार्टी की विचार धाराओ से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का हाथ थामने वाली महिलाओं को भी अपने विचार रखने का मौका दिया गया। इस दौरान कुमेश्वरी, सुकबती, झरना,मीना विक्की, ममता, हेमलता, मनकु,निलबती उसेंडी, मीना ध्रुव, पूनम कुमेटी, सुकमती ध्रुव, उस्सा मरकाम, खेमेश्वरी उसेंडी,सोमारी उसेंडी समेत अन्य लोगों ने कहा कि बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए कांग्रेस पार्टी ही देश मे मजबूत विकल्प है। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यो की तारीफ करते कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार आम जनता के हित में कार्य कर रही है। जिससे वे प्रभावित हुई है।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबति नेताम, जनपद अध्यक्ष पंडी राम वड्डे, असंगठित राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला अध्यक्ष महेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य गंगा सोरी, जिला पंचायत सदस्य छोटेडोंगर भागेश्वरी मांझी, जिला महामंत्री मोती उसेंड, छोटेडोंगर ब्लाक अध्यक्ष सुखराम उसेंडी, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुकमन कोर्राम,यूवा कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष, अर्जुन दुग्गा, इंटक कांग्रेस महामंत्री माधूरी समरथ, वरिष्ठ कांग्रेसी हेंप्रसद बेलसरिया, सुकमती कोर्राम, पूजा बैठारू, पिंकी सेठिया, दुशासन यादव रमेश पात्र, शब्बीर बडग़ुजर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news