नारायणपुर

बढ़ते भारत का बढ़ता हुआ बजट, भारत का विकास विश्व पटल पर लोग देख रहे-केदार
02-Feb-2024 2:44 PM
बढ़ते भारत का बढ़ता हुआ बजट, भारत का विकास विश्व पटल पर लोग देख रहे-केदार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 2 फरवरी।
गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट प्रस्तुत किया है। बजट को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार में वन मंत्री केदार कश्यप ने सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी, सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय के मूल मंत्र से सुशोभित बताते हुए कहा कि वास्तव में भारत अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वनमंत्री केदार कश्यप ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि आज से 10 वर्ष पूर्व किसी ने यह कल्पना नही की थी कि भारत का बजट इतना बड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कल्पना से भी अधिक तेजी से भारत का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। केदार कश्यप ने कहा कि दस वर्ष पूर्व कांग्रेस शासन काल में हर रोज एक नए भ्रष्टाचार का नाम सामने आता था। देश के लोगों को हर रोज नए नए भ्रष्टाचार का पता चलता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। भारत जैसे आगे बढ़ रहा है वैसा ही अब बजट प्रस्तुत किया जा रहा है। वनमंत्री केदार में कहा कि पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास योजना सभी क्षेत्र में कार्य हो रहा है।

विकसित भारत का संकल्प होगा पूरा, विश्व में बढ़ेगा का भारत का मान

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भारत आज और आज से 10 वर्ष पूर्व कैसा था यह हम कल्पना करें तो समझ आएगा कि इन दस वर्षों में भारत कितना आगे बढ़ गया है। आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट प्रस्तुत किया है। यह भारत को नई दिशा प्रदान करने वाली है। देश की प्रगति और मजबूत नेतृत्व के कारण आज पूरे विश्व में भारत और भारत के लोगों को सम्मान मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं।

कांग्रेस के नेता राग अलापना बंद करें, 70 वर्षों की समीक्षा के लिए 5 वर्ष फिर से मिलेगा

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बजट को लेकर कमियां निकालने और राग अलापने से कुछ होने वाला नही है। भारत के विकास को आज पूरा विश्व देख रहा है। तंज कसते हुए केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में भारत को कितना आगे बढ़ाया इस बात की समीक्षा के लिए भाजपा 5 वर्ष और मौका देगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ का 11 लोकसभा सीट के साथ देश में मजबूती के साथ भाजपा सरकार बनाएगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news