रायगढ़

कम से कम एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाए- रेंजर
10-Dec-2021 4:58 PM
कम से कम एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाए- रेंजर

एनएसएस कैंप में दी पर्यावरण और शिक्षा कैरियर की कई जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 10 दिसंबर। 
ग्राम हरदीझरिया में एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रेंजर लीला पटेल, भूपदेवपुर थाना प्रभारी अमित शुक्ला को आमंत्रित किया गया था।

रेंजर लीला पटेल ने कहा कि पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी है और इनका हमेशा संतुलन बनाए रखने के लिए हमे भी लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। बच्चों को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा हर साल लगाना चाहिए। इसके बाद उस पौधों को पेड़ बनाना चाहिए। पेड़ हमारे लिए बहुत जरूरी हैं क्योंकि यह हमे जीने के लिए ऑक्सीजन देने के साथ ही इनके कई लाभ हैं। बच्चों को पर्यावरण मित्र बनकर संकल्पित होने की भी बात इन्होंने कही।

उन्होंने आगे कहा कि सभी बच्चों को बारहवी के बाद अपने कॉलेज के विषय बहुत सोच समझ कर सलेक्ट करना चाहिए और एक अच्छा व्यक्तित्व बनकर समाज व देश को अपना योगदान देने की बात कही। इसके अलावा भूपदेवपुर थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खूब ईमानदारी के साथ पड़े। शिक्षा हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही योगाभ्यास करे।

थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने एनएसएस के संबंध में बच्चों को कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारी दी और साइबर क्राइम से बचाने के लिए कई तरह के उपाए भी बताए। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन पढ़ाई के कारण बच्चे मोबाईल की गिरफ्त में आ गए हैं और उन्हें फर्जी मैसेज व कॉल से हमेशा बचना चाहिए।

भागीरथी पटेल ने वन एवं वन से मिलने वाले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ के बारे बताते हुए बच्चों को औषधी पौधों संबंधी के बारे में जानकारी दिए। पर्यावरण सरंक्षण में भागीदारी निभाने का आग्रह किया। मुख्य अतिथियों के संबोधन को बच्चों ने बड़े ही ध्यान से सूना और उनकी बातों को अमल करने की भी बात कही।
वहीं मुख्य अतिथियों के द्वारा कछार में पौधरोपण भी किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news