रायगढ़

भाजपा में शामिल हो सकती हैं पूर्व विधायक कामता जोल्हे
13-Dec-2021 3:53 PM
भाजपा में शामिल हो सकती हैं पूर्व विधायक कामता जोल्हे

अमर अग्रवाल से चर्चा के बाद अटकलें

सारंगढ़, 13 दिसंबर। सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव में नगर के प्रथम नागरिक को चुनने के लिए देश के सबसे बड़ी पार्टी भाजपा और कांग्रेस दोनों आमने-सामने खड़े हो चुके हैं। इसी तारतम्य में अपने कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों की बैठक लेने रविवार को भाजपा के पूर्व मंत्री और चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल टेंगनापाली स्थित पूर्व विधायक केराबाई मनहर के निवास  में हुआ।

इस दौरान सारंगढ़ बसपा की पूर्व विधायक  कामता जोल्हे भाजपा नेता अमर अग्रवाल से मिलने पहुँची। लगभग आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुआ। लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि पूर्व विधायक कामता जोल्हे और अधिवक्ता अरविंद खटकर बहुत ही जल्द भाजपा पार्टी में प्रवेश कर सकते हैं, जो अब लगभग इनका भाजपा पार्टी में मिलना तय माना जा रहा है।

भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कामता जोल्हे को हरी झंडी दे दिया है। कामता जोल्हे कब और कहां भाजपा पार्टी में प्रवेश करेंगी इसे अभी गोपनीय रखा गया है। परंतु अब ये साफ हो गया है कि पूर्व विधायक कामता जोल्हे भाजपा पार्टी के लिये नगर पालिका चुनाव में सहयोग करेगी।

सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव में पूर्व विधायक कामता जोल्हे जो कि सतनामी समाज के बड़े चेहरों में जानी जाती है, उनके साथ पूरा सतनामी समाज भाजपा को जिताने मैदान में जल्द ही उतरेगी, तो जरूर भाजपा पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के शिर्ष नेताओ का लगातार सारंगढ़ चुनाव में आकर अपने अपने प्रत्यशियों के पक्ष में वोट देने जनता जनार्दन से अपील कर रहे है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news