रायगढ़

सामु. स्वा. केंद्र सारंगढ़ में भी होगा अब ऑपरेशन से प्रसव
13-Dec-2021 5:28 PM
सामु. स्वा. केंद्र सारंगढ़ में भी होगा अब ऑपरेशन से प्रसव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 13 दिसंबर।
लंबे इंतजार व अंतराल के बाद अंतत: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में भी रुस्ष्टस् (सीजर से प्रसव) की शुरुआत किया गया है। अब क्षेत्रवासियों के गर्भवती माताओ को सीजर प्रसव के लिये भटकना नही पड़ेगा न पैसा खर्च होगा।

अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में इस सुविधा की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत आज एक 32 वर्ष की महिला का लोवर सीजेरियन सेक्सन (ऑपरेशन) से डॉ. प्रतीति त्रिपाठी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. आर. एल. सिदार (सर्जरी विशेषज्ञ, क्चरूह्र), डॉ. ए. के. मिंज (निश्चेतना विशेषज्ञ), डॉ. रामजी शर्मा, डॉ. रितेश सेन एवं नर्सिंग सिस्टर के सहयोग एवं एन. एल. इजारदार (बी. पी. एम.) के प्लानिंग से सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया, मॉं-बच्चे दोनों स्वस्थ हैं।

शासन की महत्वाकांक्षी योजना जननी शिशु सुरक्षा योजना का भी लाभ समस्त सारंगढ छेत्रवासियों को अब मिलने लगेगा। समस्त प्रकार के प्रसव, देखरेख व स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था बी.पी.एम., एन.एल. इजारदार व बी.एम.ओ. डॉ. सिदार के कुशल मार्गदर्शन में होगा। आज का यह पहला सफल ऑपरेशन में समस्त टीम व अस्पताल प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news